Home जशपुर ओलावृष्टि से प्रभावित हुए व्यक्तियों को प्रशासन देगा मुआवजा, कलेक्टर ने ओलावृष्टि...

ओलावृष्टि से प्रभावित हुए व्यक्तियों को प्रशासन देगा मुआवजा, कलेक्टर ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

33
0

जशपुर । कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीर सागर ने आज जिले में आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि के फसलों के नुकसान के संबंध में पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम जामझोर, झिमकी, सुकवासु पारा, गांव का आकस्मिक निरीक्षण कर किसानों और ग्रामीण जनों से फसल क्षति की जानकारी ली। कलेक्टर ने नगरपंचायत कोतबा में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी की बैठक लेकर आसपास के गाँव में हुए फसल क्षति और जनहानि के बारे जानकारी ली। कलेक्टर ने पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम जामझोर, झिमकी, सुखवाशुपारा के रामप्रताप सिंह , अशोक पैंकरा, सुलोचना विशेष पिछड़ी जनजाति दिहाड़ी कोरोवा गुरबारी के घर जाकर जनहानि के बारे मे जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की ओर से हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।


कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को फसल क्षति पूर्ति एवं अन्य का आकलन तैयार करके आरबीसी 6-4 तहत मुआवजा राशि वितरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ओलावृष्टि के कारण खराब हुए बिजली के खम्बों एवं तारों को सुधार कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिय है। ऐसे
प्रभावित हितग्राही जिनके रहने के लिये व्यवस्था नही है। उनके लिये वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सम्बंधित ग्राम पंचायत और स्कूल में रहने की भी व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है।
उन्होंने अति प्रभावित परिवारों के लिए अल्बेस्टर्ड सीट की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिये है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह, एस. डी. एम. दशरथ सिंह राजपूत, उपसंचालक कृषि एम. आर. भगत, पत्थलगांव जनपद सीईओ बी. एल. सरल उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here