Home जशपुर जिले के एक युवा ने ऐसा वेब पोर्टल डेव्हलप कराया जो बेरोजगारो...

जिले के एक युवा ने ऐसा वेब पोर्टल डेव्हलप कराया जो बेरोजगारो को रोजगार देने मे करेगा मदद, जिले व प्रदेश से मजदूरो के पलायन को रोकने मे भी निभायेगा अपनी अहम भूमिका

60
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर। पूरे प्रदेश मे नागलोक के नाम से विख्यात जशपुर जिले के तपकरा के एक युवा ने एक ऐसा वेब पोर्टल डेव्हलप कराया है जो बेरोजगारो को रोजगार मुहैया कराने मे काफी हद तक मदद करेगा। जिले व प्रदेश से मजदूरो के पलायन को रोकने मे भी यह वेब पोर्टल अपनी अहम भूमिका निभायेगा। जशपुर जिले के तपकरा के युवा राजेन्द्र गुप्ता ने अपनी वैज्ञानिक सोच से बोरवेल एप्प नाम से वेब पोर्टल (www.borewellapp.in) का निर्माण कराया है । इस एप्प मे बोरिंग गाड़ी मे काम करने से लेकर पानी से संबंधित विभिन्न प्रकार कि सेवाओं को भी समाहित किया गया है।


राजेंद्र गुप्ता ने बोरवेल एप्प से संबंधित जानकारियो को साझा करते हुए बताया कि जो मजदूर या श्रमिक छत्तीसगढ से बाहर बोरवेल गाडी मे काम करने जाते हैं ऐसे मजदूरो को अब छत्तीसगढ से काम करने के लिये दूसरे राज्य पलायन करने कि आवश्यकता नहीं है। लाकडाउन के दौरान वापस आये प्रवासी मजदूरों,ड्राइवर,ड्रिलर को आसानी से रोजगार के अवसर दिलाने के लिए बोरवेल सर्च इंजन वेब पोर्टल का निर्माण किया गया है जो जल से सम्बंधित सेवाओं से जुड़े सर्विस प्रोवाइडर्स, प्रोफेशनल, ह्यूमन रिसोर्स के लिए समर्पित सर्च इंजन है। इस पोर्टल में बोरवेल रिग में काम करने वाले मजदुर, ड्राइवर, ड्रिलर,प्लम्बर,वेल्डर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है जिससे जॉब प्रोवाइडर सीधे कांटेक्ट कर उन्हें नौकरी दे सकेंगे। साथ ही इस वेब पोर्टल पर देश भर के रिग आनर,जिओलॉजिस्ट, ट्रक मैकेनिक, हाइड्रोलिक मैकेनिक ,जल गुणवत्ता जाँच,रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कंप्रेसर मैकेनिक और पंप डीलर भी अपनी सेवाओं और बिज़नेस को रजिस्टर कर सकेंगे। यह वेब पोर्टल जल से सम्बंधित सेवाओं का डेडिकेटेड सर्च इंजन है। जिससे जल सम्बंधित सेवाओं को सर्च किया जा सकेगा। स्थानीय मजदूर वर्तमान में एजेंट के द्वारा ही बोरवेल गाडी में काम करने जाते है और ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हो जाते है । उन्हें यह भी पता नहीं होता है कि वे किसकी फर्म में काम कर रहे हैं, मालिक कौन है ,वेतन कौन देगा इत्यादि की जानकारी भी नहीं रहती है। सभी डीलिंग एजेंट करता है और मजदुरो का शोषण होता है। वेब पोर्टल द्वारा ऑथेंटिक रिग मालीक का ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है जिसमे उनके पूरे डिटेल्स और एड्रेस प्रूफ,आईडी प्रूफ,रिग के पंजीयन दस्तावेज शामिल है। सर्च इंजन मे इन महत्वपूर्ण जानकारियो को शामिल किया गया है जिससे मजदुर,ड्राइवर या ड्रिलर स्वयं संपर्क कर अपनी इच्छा के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है। इस सर्च इंजन के साथ एंड्राइड बेस्ड बोरवेल एप्प भी बनाया जा रहा है जिसके उपयोग द्वारा बोरवेल कराने वाले कस्टमर घर बैठे ही रिग बुक कर सकेंगे। वर्तमान मे यह प्ले स्टोर पर टेस्टिंग फेज में है।

बोरवेल रिग मालीक अपने रिग को देख सकेंगे लाइव

बोरवेल रिग मालीक अपने रिग को लाइव देख सकेंगे। प्ले स्टोर पर उपलब्य एप्प के द्वारा कस्टमर और बोरवेल फर्म के बिच सीधे संवाद होने के कारण उचित दर में सेवाओं की आसानी से उपलब्धता होगी। बोरवेल एप्प में बोरवेल रिग मालीक अपने रिग को लाइव करने के लिए अपने फर्म,रिग और ड्राइवर को बोरवेल ऑपरेटर एप्प से रजिस्टर कर सकते है जिससे उनकी रिग बोरवेल एप्प में लाइव हो जाएगी और बुकिंग मिलने लगेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here