Home रायपुर बरसात के मौसम में एलर्जी और त्वचा रोगों से बचाव के लिये...

बरसात के मौसम में एलर्जी और त्वचा रोगों से बचाव के लिये अपनायें आयुर्वेदिक पद्धति, जानें एक्सपर्ट कि राय , एलोवेरा है त्वचा के लिये वरदान

50
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायपुर। मानसून के आगमन के साथ ही कई बीमारियां भी साथ आती है ।मौसम बदलते ही सबसे पहली शुरुआत एलर्जी से होती है। कुछ एलर्जी मौसम के बदलने पर होती है और कुछ एलर्जी किसी व्यक्ति में पूरी ज़िंदगी के लिए होती है । एलर्जी शरीर के नाज़ुक अंगों नाक, कान, गले, आंख, और त्वचा को प्रभावित करती हैं। कभी कभी मौसम बदलने पर छींकें आने लगती हैं या त्वचा में खुजली होती है जो एलर्जी हो सकती है।
शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रायपुर के पंचकर्म विभाग के एचओडी डॉ. रंजीप दास कहते है मानसून में गाय के घी का सेवन करना लाभदायी होता है । साथ ही तेल मिर्ची का सेवन कम करने से शरीर ठंडा रहता है जिससे एलर्जी और त्वचा रोगों से शरीर को बचाया जा सकता है । एलर्जी होने पर नमक के पानी से गरारा करने पर नाक और मुंह में फसे धूल के कण और बलगम बाहर आता है। इससे नाक की एलर्जी की समस्या दूर हो जाती है । आसपास साफ सफाई रखें क्योंकि ज्यादातर एलर्जी बैक्टीरिया से होती है।खुजली वाले जानवरों से दूर रहें और साफ-सुथरे कपड़े पहने क्योंकि इनमें बैक्टीरिया हो सकते है जो एलर्जी का कारण बनते है।अगर मौसम बदलने से त्वचा में खुजली होती है तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर इसको खुजली वाले स्थान पर लगाने से राहत मिलती है। दूध में हल्दी तथा किशमिश मिलाकर रोज पीने से एलर्जी से बचाव होता है। कच्ची हल्दी अथवा नीम की कलियों को सुबह खाली पेट लिया जा सकता है । इस मौसम में कई बार शरीर में पित्त बढ़ने से जलन भी होती है । इसलिए ज्यादा पानी पीना चाहिए, नारियल पानी भी लाभदायक हैं । त्वचा पर होने वाली एलर्जी में एलोवेरा राहत देता है। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं इससे खुजली में आराम मिलता है त्वचा पर मौजूद कीटाणु मर जाते है ।नीम एक एंटीबैक्टीरियल है कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है। इसके पत्तों को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उन्हें पीस कर खुजली वाली जगह पर लगाएं।
अगर आंखों में जलन या खुजली है तो आंखों को ठंडे पानी या गुलाब जल से धोएं। घर से बाहर निकलने से पहले अपनी आंखों को धूप वाले चश्मे से ढक लें। खीरा काटकर भी आंखों पर रख सकते हैं, इससे भी आंखों को आराम मिलता है। नाक में एलर्जी हो गई है या छींकें आ रही हैं तो अदरक, लौंग, दालचीनी मिलाकर काढ़ा बना लें और इसे पी लें। ऐसा दिन में कम से दो बार करें फायदा मिलेगा। तुलसी, अदरक, लौंग, कालीमिर्च आदि मिलाकर बनाई गई चाय पीने से भी आराम मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here