Home रायपुर गोधन न्याय योजना : रायपुर जिले में सर्वाधिक 13,195 क्विंटल गोबर की...

गोधन न्याय योजना : रायपुर जिले में सर्वाधिक 13,195 क्विंटल गोबर की खरीदी, जशपुर के एक हजार 615 पशुपालकों से 847 क्विंटल गोबर की खरीदी, प्रदेश के शेष जिलो मे गोबर खरीदी की स्थिति जानने के लिये पढिये पूरी खबर

42
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायपुर । छत्तीसगढ़़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना‘ के तहत 20 जुलाई से एक अगस्त तक 3 हजार 698 पशुपालकों से रायपुर जिले में सर्वाधिक 13 हजार 195 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। राज्य में इस योजना के तहत एक अगस्त तक कुल 82 हजार 711 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, जिसका 5 अगस्त को एक करोड़ 65 लाख 42 हजार रूपए का भुगतान गोबर विक्रेताओं के खाते में ऑनलाईन किया जाएगा। प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले में 2 हजार 235 पशुपालकों से 3 हजार 148 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बस्तर जिले के एक हजार 875 पशुपालकों से एक हजार 17 क्विंटल, बीजापुर के 639 पशुपालकों से 487 क्विंटल, दंतेवाड़ा के 544 पशुपालकों से 488 क्विंटल, कांकेर के 2 हजार 221 पशुपालकों से 2460 क्विंटल, कोण्डागांव के एक हजार 321 पशुपालकों से 54 हजार 661 क्विंटल, नारायणपुर के 421 पशुपालकों से 201 क्विंटल, सुकमा के एक हजार 394 पशुपालकों से एक हजार 81 क्विंटल, बिलासपुर के 2 हजार 13 पशुपालकों से 18 हजार 28 क्विंटल, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के 744 पशुपालकों से 565 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।
कोरबा जिले के 2 हजार 756 पशुपालकों से 4 हजार 07 क्विंटल गोबर की खरीदी हुई है। मुंगेली के 902 पशुपालकों से 1105 क्विंटल, रायगढ़ के 2 हजार 335 पशुपालकों से 3 हजार 380 क्विंटल, बालोद के 2 हजार 228 पशुपालकों से 5 हजार 637 क्विंटल, बेमेतरा के 637 पशुपालकों से एक हजार 328 क्विंटल, दुर्ग के 2 हजार 499 पशुपालकों से 11 हजार 985 क्विंटल, कवर्धा जिले में 819 पशुपालकों से 2573 क्विंटल, राजनांदगांव के 5 हजार 30 पशुपालकों से 6 हजार 805 क्विंटल, बलौदाबाजार के एक हजार 118 पशुपालकों से 2 हजार 245 क्विंटल, धमतरी के 2 हजार 182 पशुपालकों सेे 5 हजार 745 क्विंटल, गरियाबंद के 839 पशुपालकों से एक हजार 730 क्विंटल, महासमुंद के एक हजार 619 पशुपालकों से 4 हजार 532 क्विंटल, बलरामपुर के 858 पशुपालकों से 734 क्विंटल, जशपुर के एक हजार 615 पशुपालकों से 847 क्विंटल, कोरिया के एक हजार 324 पशुपालकों से एक हजार 253 क्विंटल, सरगुजा के एक हजार 822 पशुपालकों से 2 हजार 466 क्विंटल और सूरजपुर जिले के एक हजार 286 पशुपालकों सेे एक हजार 321 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here