Home जशपुर शासकीय शराब दुकान मे डकैती करने वाले दो आरोपी व एक सहयोगी...

शासकीय शराब दुकान मे डकैती करने वाले दो आरोपी व एक सहयोगी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तीन मोटर सायकिल जब्त, 4 आरोपियो की अब भी पुलिस को तलाश

45
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । जशपुर जिले के कोतबा मे संचालित शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान मे डकैती करने वाले छह आरोपियो मे से 2 आरोपी व एक सहयोगी को पुलिस दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक डकैती मे शामिल चार आरोपियो की पुलिस को अब भी तलाश है। 2 अगस्त रविवार की रात्रि लगभग 09:45 बजे कोतबा स्थित शासकीय मदिरा दुकान में अज्ञात हथियार बंद बदमाशो ने धावा बोलकर वहां उपस्थित दुकान के स्टाफ को बंदूक की नोक पर डरा धमका कर व मारपीट कर उनसे 7000 रूपये और उनके मोबाईल लूट कर फरार हो गए थे। बदमाशो के जाने बाद वहां उपस्थित लोगो ने कोतबा पुलिस को सूचना दी जिस पर अपराध क्रमांक 75/20 धारा 294,323,506,395,398, भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जशपुर बालाजी राव के निर्देश पर त्वरित गति से नाके बंदी की कार्यवाही की गयी। ग्रामीणो से मिली इनपुट के आधार पर कोतबा पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया ।

पुलिस के जबरदस्त दबाव से बदमाश सड़क किनारे अपनी बाईक छोड़कर जंगल में भाग गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वयं पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने कोतबा पहुंच कर मोर्चा संभाला। पुलिस की सर्चिग टीम को रात में ही बदमाशों की मोटर सायकिल बरामद हो गयी। दुसरे दिन गहन सर्चिग के बाद दो बदमाश गिरफ्त में आये। आरेापी सुरेश केरकेट्टा उम्र 25 वर्ष निवासी करीडा थाना रायडीह जिला गुमला झारखण्ड, बनारसी उरांव उर्फ मन्या उम्र 20 वर्ष अताकोना थाना भरनो जिला गुमला झारखण्ड, पुछताछ में पुलिस को बताया की उनके साथ चार और साथी थे जो अलग अलग दिशा में भागे है। बदमाशों को टाकमुंडा निवासी (थाना फरसाबहार) देवसिंह यादव ने अपने यहां शरण दी थी बदमाशों के साथ उसे भी गिरफ्तार किया गया। बाकी आरोपियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक बालाजी राव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री उनैजा खातून और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस योगश देवांगन के पर्यवेक्षण में बागबहार प्रभारी निरीक्षक डी.पी.सिंह ,कोतबा चौंकी प्रभारी के.पी.सिंह, तपकरा थाना प्रभारी श्री बी.एन.शर्मा एवं उनकी टीम की तत्पर कार्यवाही एवं कड़ी मेहनत से आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here