Home जशपुर जशपुर से बड़ी खबर : बगीचा की आदिवासी महिला तहसीलदार के खिलाफ...

जशपुर से बड़ी खबर : बगीचा की आदिवासी महिला तहसीलदार के खिलाफ एफ.आई.आर. कराने को लेकर बैठी आमरण अनशन पर, तहसीलदार के खिलाफ अश्लील बाते करने से लेकर और भी कई गंभीर आरोप, पढिये पूरी खबर

74
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । जशपुर जिले के बगीचा तहसील से एक बड़ी खबर सामने निकलकर आई है। बगीचा से लगे रायकेरा ग्राम पंचायत की रहने वाली एक आदिवासी महिला बगीचा तहसीलदार तुलसीदास मरकाम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाई है। महिला का आरोप है कि बगीचा तहसील मे पदस्थ राघव नाम के बाबु के मोबाईल से तहसीलदार तुलसीदास मरकाम के द्वारा उसके मोबाईल पर अश्लील और अशोभनीय बाते की गई है। इस घटना के बाद महिला ने बगीचा तहसीलदार के खिलाफ 2 अक्टूबर 2020 को एफ.आई.आर दर्ज कराने के लिये
बगीचा थाना प्रभारी भाश्कर शर्मा को लिखित आवेदन दी थी लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी तहसीलदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध महिला आज सबेरे 10 बजे से बगीचा तहसील के सामने अन्न-जल त्यागकर आमरण अनशन पर बैठी है। इस संबंध मे बगीचा तसहीलदार से बात करने पर उन्होंने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि कुछ दलालो के द्वारा उन्हें षणयंत्र पूर्वक सुनियोजित तरीके से फंसाया जा रहा है।


इस गंभीर मामले मे अनशन पर बैठी श्रीमती अनिमा मिंज ने बताया कि पूर्व रायकेरा सरपंच ज्वाकिम लकड़ा के द्वारा अपने सरपंची काल मे रायकेरा पंचायत मे काफी भ्रष्टाचार कर शासकीय राशि का खुलकर बंदरबाट किया गया है। जिसको लेकर उसके द्वारा ज्वाकिम लकड़ा के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत भी की गई है। महिला ने बताया कि तहसीलदार मरकाम चाहते हैं कि ज्वाकिम लकड़ा के खिलाफ की गई शिकायत को वह वापस ले ले चूंकि ज्वाकिम लकड़ा और तहसीलदार मरकाम दोनो अच्छे दोस्त हैं। अनशन पर बैठी महिला ने बताया कि पिछले कई दिनो से तहसीलदार श्री मरकाम मिलने के लिये घर पर खबर भिजवा रहे थे।


1 अक्टूबर 2020 को महिला तहसीलदार से मिलने के लिये अपने पति के साथ तहसील कार्यालय गई थी, काफी इंतजार करने के बाद जब तहसीलदार श्री मरकाम तहसील कार्यालय नहीं पहुंचे तब महिला अपने पति के साथ अपने घर लौट गई। श्रीमती मिंज ने बताया कि 1 अक्टूबर को ही राघव बाबु अपने मोबाईल से काल कर बोले कि मरकाम साहब आपसे बात करना चाहते हैं। तहसीलदार साहब राघव बाबु के मोबाईल से बात-चीत के दौरान बोले कि आप अकेले क्यूं मिलने के लिये नहीं आये, पति को साथ लेकर आ गये। मैं सुनता हूं आप कांसाबेल की रहने वाली हो किसी शर्मा नाम के कांसाबेल टी.आई. से आपका चक्कर था। कभी अकेले मिलने आओ साथ मे घूमेंगे ऐश करेंगे। और तुम ज्वाकिम के खिलाफ जो आवेदन कलेक्टर को दी हो उसे वापस लेलो, वरना ठीक नहीं होगा। महिला ने बताया कि तहसीलदार साहब के इस अश्लील और अशोभनीय बातों से उसके आत्म सम्मान को गहरा आघात लगा है। इस कारण वह 2 अक्टूबर को बगीचा थाना पहुंचकर बगीचा तहसीलदार तुलसीदास मरकाम के खिलाफ एफ.आई.आर कराने पहुंची थी, लेकिन अब तक तहसीलदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई। महिला ने बताया कि जब तक तहसीलदार के खिलाफ एफ.आई.आर व निलंबन की कार्रवाई नहीं होती है वह आमरण अनशन पर बैठी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here