Home जशपुर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हर्षा साहू ने महिलाओं, किशोरियों, बालिकाओं को बताए...

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हर्षा साहू ने महिलाओं, किशोरियों, बालिकाओं को बताए आत्मरक्षा के कई ट्रिक्स, कलेक्टर ने महारानी लक्ष्मीबाई और सावित्री बाई फुले का उदाहरण देते हुए महिलाओं को शिक्षा एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रोत्साहित

39
0
4 (1)
3 (2)
2 (1)
1 (1)
8 (1)
7 (1)
6 (1)
5 (1)
12 (1)
11 (1)
10 (1)
9 (1)
16 (1)
15 (1)
14 (1)
13 (1)
20 (1)
19 (1)
18 (1)
17 (1)
24
23
22
21
28
27
26
25
32
31
30
29
36
35
34
33
40
39
38
37
4 (1) 3 (2) 2 (1) 1 (1) 8 (1) 7 (1) 6 (1) 5 (1) 12 (1) 11 (1) 10 (1) 9 (1) 16 (1) 15 (1) 14 (1) 13 (1) 20 (1) 19 (1) 18 (1) 17 (1) 24 23 22 21 28 27 26 25 32 31 30 29 36 35 34 33 40 39 38 37

जशपुर । आज रक्षित केन्द्र जशपुर में जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस बल जशपुर के संयुक्त तत्वाधान में तेजस्वनी मानव सेवा कार्यक्रम के बैनर तले महिलाओं, किशोरियों एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि कलेक्टर महादेव कावरे द्वारा दीप प्रज्वलवित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मे संजीव कुमार कमाण्डेंट, सीआरपीएफ जशपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी, एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, डिप्टी कमाडेंट गजेन्द्र बहादुर सिंह, सीआरपीएफ जशपुर, रक्षित निरीक्षक जशपुर विमलेश कुमार देवांगन, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे एवं महिलाएं, किशोरी, बालिकाएँ सहित पुलिस व सीआरपीएफ के जवान उपस्थित थे।
कार्यशाला में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हर्षा साहू के द्वारा विपरीत परिस्थितियों में महिलाओं में आत्मबल को बढ़ाने के उद्देश्य से आत्मरक्षा व सुरक्षा के तरीकों के बारे में बताया गया। हर्षा साहू ने कहा कि महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा, हर्षा साहू ने कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं से आत्मरक्षा संबंधी कई ट्रिक्स साझा किये। कलेक्टर महादेव काॅवरे ने महारानी लक्ष्मीबाई और सावित्री बाई फुले का उदाहरण देते हुए महिलाओं को शिक्षा एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर बालाजी राव ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएं पुरूषों से कंधे से कंधे मिलाकर चलती हैं, मगर विपरीत परिस्थितियों में उन्हें अपनी रक्षा हेतु आवश्यक जानकारी देने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया है ताकि महिलाऐं आत्मरक्षा के गुर सीख सकें और हर क्षेत्र में बढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी पहचान बनाने में सफलता पाये। उन्हें अपनी रक्षा के लिए किसी अन्य पर निर्भर रहना न पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here