Home छत्तीसगढ़ पुलिस ने 45 किलोग्राम गांजा के साथ उत्तरप्रदेश के दो गांजा तस्करो...

पुलिस ने 45 किलोग्राम गांजा के साथ उत्तरप्रदेश के दो गांजा तस्करो को किया गिरफ्तार, ओड़िसा का गांजा देश के कई राज्यो मे होता है सप्लाई, रातो-रात लखपती बनने की चाह मे तस्कर बेखौफ होकर नशे के इस व्यापार को अपना रहे हैं

38
0

जशपुर । तपकरा थाना पुलिस ने 45 किलोग्राम गांजा के साथ उत्तरप्रदेश के दो गांजा तस्करो को गिरफ्तार करने के बाद सलाखो के पीछे पहुंचा दिया है। आपको बता दें ओड़िसा का गांजा देश के कई राज्यो मे सप्लाई होता है। जानकारो की माने तो ओड़िसा राज्य के कई गांवो मे गांजा की खेती बड़े पैमाने पर होती है। यहां गांजा आपकी सोंच से भी सस्ते दर मे बड़े ही असानी मिल जाता है। यही वजह है कि रातो-रात लखपती बनने की चाह मे तस्कर बेखौफ होकर नशे के इस व्यापार को अपना रहे हैं। खासकर उत्तरप्रदेश, बिहार , झारखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ के गांजा तस्कर बेखौफ होकर इस नशे के व्यापार को अपनाने मे रत्ती भर भी संकोच नहीं करते हैं। तपकरा थाना से महज 20 किलोमीर की दूरी पर ओड़िसा-छत्तीसगढ़ की सुमा लगती है। बिहार, झारखंड व उत्तरप्रदेश के तस्करो के लिये तपकरा होकर अपने राज्यो तक गांजा को पहुंचाना बड़ा आसान होता है। सूत्रो की माने तो तपकरा होते लगभग प्रतिदिन गांजा की तस्करी होती है। मुखबिर से जब पुलिस को सूचना मिलती है तब पुलिस हरकत मे आकर गांजा तस्करो को धर दबोचती हैं। बताया जाता है ओड़िसा मे गांजा महज दो हजार रूपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल जाया करता है। ओड़िसा का यही गांजा अन्य राजयो मे बीस हजार रूपये प्रति किलोग्राम की दर से बीक जाया करता है। वहीं कोचिया नशे करने वाले लोगो को पुड़िया मे बांधकर तोले के भाव बेचते हैं।
रविवार की रात्रि में तपकरा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि राउरकेला (ओड़िसा) की ओर से एक होण्डा सिटी कार जिसका नंबर DL3CBA1066 है में दो व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर लवाकेरा रोड से होेते हुए उत्तरप्रदेश की ओर जाने वाले हैं, सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालाजी राव के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी कुनकुरी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक बी.एन.शर्मा के द्वारा थाना के स्टाॅफ के साथ लवाकेरा फारेस्ट बेरियर जाकर सूचना अनुसार राउरकेला (ओड़िसा) की ओर से आते हुए स्लेटी रंग की होण्डा सिटी कार नंबर DL3CBA1066 को रोककर उसमें सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ कर गाड़ी की तलाशी ली गई, कार के पीछे की डिक्की को चेक करने पर उसमें प्लास्टिक की अलग-अलग बोरी में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा मिला जिसका कुल वजन 45 किलोग्राम से भी अधिक था। पुलिस के मुताबिक गांजे अनुमानित कीमत 03 लाख 37 हजार 500 रूपये को एवं होण्डा सिटी कार नंबर DL3CBA1066 को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपी जयप्रकाश यादव पिता जयनाथ यादव उम्र 24वर्ष निवासी-डूहां बिहरा थाना-सिकन्दरपुर जिला-बलिया (उत्तरप्रदेश) एवं कृष्णा कुमार पिता विजय शंकर उम्र 20वर्ष निवासी-जमुई थाना-सिकन्दरपुर जिला-बलिया (उत्तरप्रदेश) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर थाना-तपकरा में अपराध क्रमांक 35/2021 धारा 20बी एन.डी.पी.एस.एक्ट पंजीबद्ध कर सोमवार को गिरफ्तार करते हुए आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा आर. पी. साय द्वारा अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने पर तपकरा पुलिस टीम को 5000 रु ईनाम से पुरुस्कृत किया। उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक बी.एन.शर्मा, सहायक उप निरीक्षक रामजी साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 385 अजय लकड़ा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 272 किशोर कुमार कुजूर, आरक्षक क्रमांक 568 राजेन्द्र रात्रे, आरक्षक क्रमांक 582 दिनेश्वर यादव, आरक्षक क्रमांक 338 सुभाष साय एवं आरक्षक क्रमांक 123 अविनाश लकड़ा की सराहनीय भूमिका रहही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here