Home छत्तीसगढ़ 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को कोरोना पाजिटिव आने पर...

45 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को कोरोना पाजिटिव आने पर कोविड केयर सेंटर में होना होगा भर्ती, जांच के बाद बिना अनुमति के होम आइसोलेशन में रहने वाले, गलत नंबर देने वाले, अपना नंबर बंद रखने वाले पर होगी दंडात्मक कार्यवाही

68
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । कलेक्टर महादेव कावरे ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालाजी राव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के.एस.मण्डावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी.सुथार, जिला टीकाकरण अधिकारी आर.एस.पैंकरा, सिविल सर्जन श्रीमती एफ. खाखा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैठक में कोविड-19 टीकाकरण, कोरोना जांच, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, टीका सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक लोगो का कोरोना जांच एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का प्राथमिकता से टीका लगाना सुनिश्चित करने की बात कही।
जिले में कोरोना जाँच की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले को जांच के लिये विकासखंडवार मिले लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। इस हेतु सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आरटीपीसीआर, एंटीजन, ट्रूनॉट टेस्ट के माध्यम से लोगो का कोरोना जांच करने की बात कही। साथ ही संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों का प्राथमिकता से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने की बात कही जिससे समय पर लोगो को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में होम आइसोलेशन के लिए जिला स्तरीय एवं खंड स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 6264680720 एवं 8103435261 का व्यापक प्रचार प्रसार करने की बात कही। कंट्रोल रूम में अधिकारी कर्मचारी कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य कर रहे है। कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान सही जानकारी देने से ही कोविड-19 के चेन को तोड़ा जा सकता है। जिससे लोगो को आवश्यक सहायता एवं परामर्श प्रदान किया जा सके। उन्होंने कंट्रोल रूम के माध्यम से होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगो का नियमित स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी लेने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि होम आइसोलेशन की अनुमति के लिए चिक्तिसक की परामर्श आवश्यक है। बिना चिकित्सक के परामर्श के होम आइसोलेशन की अनुमति प्रदान नही की जाएगी। साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को होम आइसोलेशन की अनुमति प्रदान न कर कोविड केयर सेंटर में भर्ती करने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्ट के समय गलत मोबाइल नंबर देने वाले, या जांच रिपोर्ट आने के बाद अपना नंबर बंद रखने वाले या बिना अनुमति के होम आइसोलेशन में रहने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी एवं उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाएगा साथ ही अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी कंट्रोल रूम को न देने वालो पर भी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने कोविड वैक्सीन पीपीई किट, ऑक्सिजन सिलेंडर, आईसीयू बेड सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक सामग्रीयो की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here