Home छत्तीसगढ़ तलवार लेकर अपनी पत्नी को मारने के लिए दौड़ाने वाले शराबी पति...

तलवार लेकर अपनी पत्नी को मारने के लिए दौड़ाने वाले शराबी पति को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी के एक वर्ष बाद से ही शराब के नशे में हमेशा पत्नी के साथ करते आ रहा है मारपीट, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

57
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । तलवार लेकर अपनी पत्नी को मारने के लिए दौड़ाने वाले शराबी पति को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सलाखो के पीछे पहुंचा दिया है। शादी के एक वर्ष बाद से ही शराब के नशे में हमेशा पत्नी के साथ मार-पीट करते चला आ रहा है।
सोमवार को प्रार्थिया पम्मी कुमारी गुप्ता पति कुलदीप गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी-पुरानी टोली जशपुर के द्वारा थाना-सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह कुलदीप गुप्ता के साथ दस-बारह वर्ष पूर्व हुआ है व उनके 02 बच्चे भी हैं, उसका पति कुलदीप गुप्ता शादी के 01 वर्ष बाद से ही शराब के नशे में हमेशा लड़ाई-झगड़ा मारपीट करते आ रहा है, काम-काज हेतु कहने पर हमेशा विवाद कर मारपीट करता है। वर्तमान में प्रार्थिया पम्मी कुमारी गुप्ता , कनक चंडालिया जशपुर के घर में झाडू-पोछा का काम कर रही है। सोमवार के दोपहर करीब 04:00बजे प्रार्थिया , कनक चंडालिया के घर के आंगन में झाडू-पोछा कर रही थी उसी समय उसका पति कुलदीप गुप्ता आया और बच्चों को काम करते समय अपने पास रखो कहते हुए प्रार्थिया से गाली-गलौज कर अपने पास रखे तलवार को लहराते हुए जान से मार दूंगा कहकर प्रार्थिया की ओर दौड़ते हुए आया जिससे प्रार्थिया पम्मी कुमारी गुप्ता, कनक चंडालिया के घर के अंदर घुस गई। कनक चंडालिया के घर वाले उसके पति से बीच-बचाव किये, रिपोर्ट पर थाना-सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 103/2021 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालाजी राव के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी तथा एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में विवेचना दौरान आरोपी कुलदीप गुप्ता पिता किष्टो गुप्ता उम्र 31वर्ष निवासी-पुरानी टोली जशपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करते हुए घटना में प्र्रयुक्त लोहे के तलवार को झाड़ी में फेंक देना बताया जिसे पुलिस के द्वारा झाड़ी से निकालकर जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक आज मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने तथा तलवार बरामद करने में निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर, सहायक उप निरीक्षक हीरालाल बाघव, प्रधान आरक्षक क्र. 395 विनोद गुप्ता, प्रधान आरक्षक क्र. 347 मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक क्र. 87 हरिषशंकर राम, आरक्षक क्र. 169 पवन पैंकरा, आरक्षक क्र.413 अविताभ भगत, आरक्षक क्र. 596 शोभनाथ सिंह, आरक्षक क्र. 80 संदीप साय का सराहनीय योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here