Home छत्तीसगढ़ नवसंकल्प के छात्र छात्राओं को मिली बड़ी कामयाबी : निःशुल्क कोचिंग प्राप्त...

नवसंकल्प के छात्र छात्राओं को मिली बड़ी कामयाबी : निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर 6 विद्यार्थी बने सहायक प्राध्यापक, खनिज न्यास निधि से संचालित है नवसंकल्प कोचिंग संस्थान

160
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । जिला न्यास निधि से कलेक्टर महादेव कांवरे के निर्देशन में संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान ने एयरफोर्स, थल सेना, टीचर पात्रता परीक्षा,पी एस सी के साथ-साथ अब उच्च शिक्षा विभाग में जशपुर के युवाओं ने सहायक प्राध्यापक का पद प्राप्त कर उच्च पदों पर जिले के प्रतिभावान प्रतिभागियों को नियोजन करने में बड़ी सफलता अर्जित की है ।आयोग द्वारा अलग अलग विषयों की चयन सूची जारी की गयी है जिसमे नव संकल्प के 6 प्रतिभागियों ने सहायक प्राध्यापक के पद पर अंतिम चयन सूची में शामिल होकर सीधे शासकीय सेवा प्राप्त कर एक मिसाल कायम किया है। सफल प्रतिभागियों में एलिन एक्का केमेस्ट्री,शशिकांता भगत केमेस्ट्री, मनीषा अंजलि तिर्की कॉमर्स, वरुण श्रीवास हिंदी, अंजिता कुजूर कम्प्यूटर साइंस एवम शेखर कानूनगो मैथ्स में नियुक्ति प्राप्त कर जिला प्रशासन, नवसंकल्प जशपुर,अपने ग्राम एवं राज्य का नाम गौरान्वित किया है। इस सफलता पर जिला कलेक्टर महादेव कांवरे ने उन्हें बधाई दी है साथ ही प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया है।जशपुर के विधायक विनय भगत ने उन्हें शुभकानाएं देकर प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। नव संकल्प के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने उन्हें आगे समय में बेहतर सेवा देकर बच्चों को सफल मार्गदर्शन देने हेतु प्रेरित किया है। 2017 से संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान ने सीमांत जनजातीय जिले के सभी वर्ग के प्रतिभागियों को निःशुल्क शासकीय सेवा के विज्ञापित पदों के विरुद्ध लगातर तैयारी कराते हुए उन्हें अंतिम सफलता प्रदान करने में सहायक भूमिका का निर्वाह कर रहा है, ऐसे प्रतीभागी जो अपने आर्थिक अभावों के कारण या पारिवारिक परिस्थितियों के कारण दूसरे शहर में फीस भुगतान करके कोचिंग संस्थाओं में अपना अध्ययन नही कर पाते थे ऐसे छात्रों के लिए निःशुल्क विशेषतः अनुसूचित जाति एवम जनजातियों के प्रतिभागियों को शासकीय सेवा में शामिल होने का अवसर प्रदान करने में संस्थान ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। प्रतिभागियों को बेहतर रोजगार शासकीय क्षेत्र में प्राप्त हो सके इसके लिए जिला प्रशासन में तत्कालीन कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने डी एम एफ मद से इस परिकल्पना की शुरुआत की थी, जो अब बेहतर परिणाम दायक साबित हो रहा है।इसके साथ ही जिला जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं के माहौल एवम उनके सफलता दर को विगत 4 वर्षों के दौरान एक नया आयाम दिया है। अपनी स्थापना के बाद से संस्थान के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित के कुशल मार्गदर्शन में सैकड़ों युवाओं ने शासकीय नौकरी प्राप्त कर अपने गांव और जिले का नाम देश में रोशन कर रहे हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स,असम राइफल्स, तिब्बत सीमा पुलिस,सीआरपीएफ,एयर फोर्स,में शामिल और सेवा कर रहे प्रतीभागी अपना अनुभव मोबाइल के माध्यम से संस्थान में साझा करते रहते हैं। यह संस्थान के साथ उनके जुड़ाव और अपनापन को प्रदर्शित करता है। अब नव संकल्प संस्थान ने कोविड 19 के प्रभाव के बावजूद लगातार ऑनलाइन कक्षाएँ आयोजित करने के साथ ही समयानुसार अआफलाईन मॉक इंटरवयू आयोजित कर विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद लगातार छतीसगढ़ शासन के लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक के विभिन्न विषयों में अध्यापन कार्य जारी रखा। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्राचार्य विषय विशेषज्ञों की टीम के द्वारा जो मॉक इंटरव्यू आयोजित किया गया ,वह आयोग की तर्ज पर मार्क्स निर्धारित कर उनके कमियों और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स प्रदान किये गये थे ,जो एक बड़ी सफलता के रूप में उनके चयन के रूप में सामने आया है।यह सफलता विषय विशेषज्ञों की मेहनत नव संकल्प टीम के लगातार कार्यक्रमो का सफल सम्पादन एवम प्राचार्य डॉ विजय रक्षित एवम महाविद्यालय के अनुभवी विशेषज्ञों के सहयोग से सम्भव हो सका है। इस सफलता पर संकल्प के प्राचार्य एवम नव संकल्प संचालन समिति के श विनोद गुप्ता,समिति के प्रो अनिल श्रीवास्तव, डॉ अमरेंद्र सिंह,नव संकल्प के डॉ मिथलेश पाठक,अमित मिश्रा,रत्ना गुरु, विषय विशेषज्ञ धनेश्वर देवांगन, मनीष गुप्ता , विनीत तिवारी,विवेक पाठक संकल्प संस्थान के संजीव शर्मा ,राजेंद्र प्रेमी,प्रो डी आर राठिया,प्रो ए आर पैंकरा सहित समस्त नवसंकल्प एवम महाविद्यालय परिवार के स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाये दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here