Home छत्तीसगढ़ पत्नी की हत्या कर शव को जमीन में दफनाने वाले निर्दयी पति...

पत्नी की हत्या कर शव को जमीन में दफनाने वाले निर्दयी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी के शव को रिंग कुंआ के पास दफनाकर फरार हो गया था आरोपी

57
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । पत्नी की हत्या कर शव को जमीन में दफनाने वाले निर्दयी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 09 अगस्त 2021 को प्रार्थी विनोद कीरो थाना कुनकुरी आकर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी माता श्रीमती सुशीला कीरो 04 अगस्त 2021 से उसके दूसरे पति फ्रांसिस कुल्लू के द्वारा मारपीट करने के पश्चात से श्रीमती सुशीला कीरो एवं फ्रांसिस कुल्लू गायब हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में गुम इंसान क्र. 15/21 दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया गया एवं संदेही फ्रांसिस कुल्लू का पता-तलाश करना शुरू किया गया।
मंगलवार को थाना कुनकुरी को सूचना मिली कि भंडारी चौक स्थित रिंग कुंआ के पास से अज्ञात शव के सड़ने की दुर्गन्ध आ रही है जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कुनकुरी से थाना प्रभारी भास्कर शर्मा थाना के अन्य स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचकर तस्दीक किया गया, तस्दीक दौरान ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि कुआं के अंदर से सड़ने की दुर्गन्ध आ रही है, संभावित श्रीमती सुशीला कीरो के शव होने की संभावना पर संदेही फ्रांसिस कुल्लू की पता-तलाश कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। फ्रांसिस कुल्लू ने पूछताछ पर बताया कि वह मृतिका के शव को कुंआ के अंदर न डालकर कुंआ के किनारे डाला है जिस पर खुदाई करने पर एक हरे रंग की साड़ी दिखा, मृतिका श्रीमती सुशीला कीरो का शव होने के संदेह पर व रात्रि में शव उत्खनन कार्यवाही नहीं हो पाने की स्थिति में दूसरे दिन प्रातः कार्यपालिक दंडाधिकारी कुनकुरी प्रमोद चंद्रवंशी के समक्ष थाना कुनकुरी पुलिस स्टाफ द्वारा शव उत्खनन की कार्यवाही कराया गया। शव उत्खनन में श्रीमती सुशीला कीरो के शव को बरामद कर एवं उसके पहने हुए साड़ी को गवाहों एवं वारिसानो से पहचान कार्यवाही कराया गया। थाना कुनकुरी के द्वारा फ्रांसिस कुल्लू से गवाहों के समक्ष पूछताछ किया गया, पूछताछ में 04 अघस्त 2021 को अपनी पत्नी को बेलचा, डंडा एवं चप्पल से मारकर हत्या करना स्वीकार किया एवं रात्रि में श्रीमती सुशीला कीरो के शव को फ्रांसिस कुल्लू के द्वारा अपने कंधे में उठाकर भंडारी चौक के पास स्थित पीपल पेड़ के रिंग कुंआ के पास दफनाकर फरार हो गया। आरोपी के मेमोरंडम कथन में घटना कारित करने में प्रयुक्त बेलचा फावड़ा, डंडा एवं चप्पल को ज़ब्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी फ्रांसिस कुल्लू उम्र 46 वर्ष निवासी जोगी टोपर जोकारी थाना कुनकुरी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here