Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर...

जशपुर जिले के अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, चुनाव से पहले किये गये वादे को कराया याद

58
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । जशपुर जिले के अधिवक्ताओ ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर आई. एल. ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।अधिवक्ताओं ने सरकार को याद दिलाया कि चुनाव से पहले एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर वादा किया गया था कि प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनती है तो अधिवक्ताओं के हित मे फौरन एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर दिया जायेगा। आज सत्ता मे बैठे ढाई वर्ष से भी अधिक समय व्यतित है चुके हैं अब तक सरकार अपना वादा नहीं निभा पाई है।
अधिवक्ताओं ने सरकार से यह भी मांग रखी है कि पिछले डेढ़ साल से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर कोर्ट बंद रहा। कोर्ट बंद होने की वजह से अधिवक्ताओं की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से प्रभावित है। सरकार प्रदेश के लगभग तीस हजार अधिवक्ताओं के लिये आर्थिक पैकेज की घोषणा करे ताकि प्रदेश अधिवक्ताओं की आर्थिक स्थिति बेहतर हो पाये और वे समाज मे बेहतर ढंग से अपने परिवार का पालन-पोषण करने मे सक्षम बन पायें।
इस अवसर पर जशपुर जिला भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नवल पाठक, नरेश नंदे, भाजपा विधि जिला संयोजक जयनारायण प्रसाद व रमाशंकर गुप्ता, सुदीप मुखर्जी , देवेन्द्र शर्मा , देवधन नायक , दीपक चौहान , रजनीकांत मिश्रा, सुदेश गुप्ता , लालदेव भगत , रामेश्वर विश्वकर्मा , सुचेंद्र सिंह , गोदो सिंह , एवं रविन्द्र पाठक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here