Home छत्तीसगढ़ डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एवं लेवी प्रकरण में भी...

डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एवं लेवी प्रकरण में भी शामिल आरोपियो को जशपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, लूटी गई रकम सहित एक कट्टा बंदूक भी पुलिस ने किया जब्त, एक आरोपी की ईलाज के दौरान हुई मौत

59
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एवं लेवी प्रकरण में भी शामिल आरोपियो को जशपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियो से लूटी गई रकम सहित एक कट्टा बंदूक भी जब्त किया है।
विदित हो कि 26.09.2021 की रात्रि 07ः30 से 08ः30 बजे के मध्य ग्राम कुडिंग महुआटोली के जोगीपारा में निवासरत् सुरेश दास बैरागी परिवार के यहां 04 अज्ञात व्यक्ति आकर दरवाजा खुलवाये उस वक्त परिवार के सदस्य कमरे में बैठकर मोबाईल में लूडो खेल रहे थे। पति-पत्नि किचन में खाना बना रहे थे, उसी समय बाहर से किसी ने दरवाजा खटखटाया तो दीपेश के दरवाजा खोलने पर 03 अज्ञात बदमाश जो अपने हाथ में देशी कट्टा और फरसा रखे हुये थे घर में घुस गये और बच्चों को कट्टे की नोक पर डरा-धमकाकर बैठा दिये और किचन में आकर गृहस्वामी सुरेश दास को डंडे से मारपीट कर पैसे और जेवरात की मांग करने लगे और नहीं देने पर गोली से मार देने की धमकी देते हुये कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगे तब सुरेश दास की पत्नी ने धान बिक्री से प्राप्त घर में रखे 10000 /-रू. को डरकर बदमाश को दे दी, उसके बाद शोर सुनकर बदमाश बाहर भागा और कमरे में बंद दोनों बदमाश घर में रखे सोना- चांदी का जेवर व दो नग मोबाईल निकालकर एस्बेस्टस सीट की छत को तोड़कर अपने घायल साथी को उठाकर मौके से भाग गये। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल चौकी प्रभारी अपने स्टॉफ के साथ रात्रि में ही मौके पर पहुंचे, गांव के नजदीक रोड पर एम्बुलेंस जाती दिखी, आशंका होने पर कि उक्त आह्त वही बदमाश हो सकता है, जिसे लूटपाट के दौरान टंगिया से मारा गया है, इस आशंका पर एम्बुलेंस के साथ एक पुलिस स्टॉफ को सिविल वर्दी में भेजा गया, घायल व्यक्ति को उसके परिजन व एक अन्य व्यक्ति के साथ में जिला अस्पताल लाये, आह्त की गंभीर स्थिति को देखते हुये अंबिकापुर रिफर किया गया। हिरासत में लिये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम विनेश राम बताया, जो अपने साथी अंकित राम, विनोद राम एवं एक अन्य साथी के साथ लूटपाट की घटना कारित करना स्वीकार करते हुये अपने आह्त साथी रामप्रताप निवासी नवाटोली का होना बताया और रोड एक्सीडेंट से घायल होने की सूचना देकर एम्बुलेंस को बुलाना बताया।
घटना की सूचना रात्रि 02ः15 बजे में प्रार्थिया द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली में कराने पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध अप.क्र. 229/2021 धारा 394 भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर प्रार्थिया व परिजनों को चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। थाना सिटी कोतवाली एवं लोदाम स्टॉफ द्वारा शेष बदमाशों की तलाश तत्परतापूर्वक की गई, तलाशी दौरान बदमाश अंकित राम एवं विनोद राम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त घटना को अंजाम देना तथा लूटपाट के दौरान घर के सदस्यों के साथ संघर्ष के दौरान रामप्रताप को टंगिया से चोट लगना और उसे उठाकर गांव लेकर आना और एक्सीडेंट से चोंट लगने की बात कहकर एम्बुलेंस को बुलाकर उसे ईलाज हेतु अस्पताल भिजवाना बताये। घटना के बाद खर्च हेतु तीनों को 01-01 हजार रू. दिया। आरोपियों का मेमोरंडम कथन लिया जाकर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा कारतूस, नगदी रकम जब्त की गई। घटना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाये जाने पर धारा 395, 397 भा.द.वि. जोड़ी जाकर विवेचना की जा रही है। प्रकरण के आरोपी विनेश राम द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया गया कि माह अगस्त में ग्राम नगड़ी से आये 02 व्यक्ति के साथ देशी कट्टा लेकर एक मोटर सायकल में सवार होकर नवाटोली से लोखण्डी मार्ग में बन रहे निर्माणाधीन पूल के पास आये थे जहां आरोपी ने अपने साथ लाये एक नक्सली पर्चा जिसमें ठेकेदार को धमकी लिखी थी, जिसे वहां काम करने वाले लेबरों को दिये, और ठेकेदार का मोबाईल नंबर लेकर बात किये बगैर पैसा दिये कार्य नहीं करने की धमकी देना बताया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 218/2021 धारा 394, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आपको बता दे सुरेश दास बैरागी के घर जबरन घूसकर जब चारो आरोपी कट्टे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे उस दौरान आरोपी रामप्रताप और सुरेश दास बैरागी के परिवार के एक सदस्य के साथ झगड़ा हुआ जिससे रामप्रताप बुरी तरह से घायल हो गया था जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here