Home छत्तीसगढ़ सात लाख चालीस हजार रूपये कीमत के गांजे के साथ रायगढ़ जिले...

सात लाख चालीस हजार रूपये कीमत के गांजे के साथ रायगढ़ जिले के गांजा तस्कर को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, गौरव अग्रवाल के मौत के बाद जशपुर पुलिस गांजा तस्करो पर लगातार कर रही कार्रवाई

74
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । सात लाख चालीस हजार रूपये कीमत के गांजे के साथ रायगढ़ जिले के गांजा तस्कर को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पंचायत के 20 वर्षीय नवयुवक गौरव अग्रवाल के मौत के बाद जशपुर पुलिस गांजा तस्करो पर लगातार कार्रवाई कर रही है। आपको बता दे पिछले माह के 15 अक्टूबर को जिस दिन विजयादशमी का त्यौहार था उस दिन गौरव अग्रवाल की मौत एक गांजा तस्कर की वजह से हुई थी। गांजे से भरी एक चार पहिया वाहन मां दुर्गा की मूर्ती विसर्जन के दौरान पत्थलगांव मे जुलूस पर निकली भीड़ को रौंदते हुए अंबिकापुर की ओर निकल गई थी, इस घटना से जहां गौरव अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं जुलूस मे शामिल 17 लोग घायल हो गये थे। यह घटना पुलिस की लापरवाही की वजह से घटी हुई थी। जिसके पत्थलगांव थाने मे पदस्थ एक ए.एस.आई. के. के. साहु को निलंबित कर दिया गया था वहीं पत्थलगांव थाना प्रभारी संतलाल आयाम को लाईन अटैच कर दिया गया था।
रविवार 31.10.2021 को जशपुर जिले के थाना तुमला को मुखबीर से सूचना मिली कि सीमावर्ती राज्य ओडिसा की ओर से एक हुंडई कार क्र. OD 05 P 2171 में 01 व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते हुये लैलुंगा की ओर जा रहा है, इस सूचना पर थाना प्रभारी तुमला द्वारा थाने के अन्य स्टॉफ एवं गवाहों के साथ ग्राम तेलाईन के पास जाकर नाकाबंदी कर सामने से आ रही कार क्र. OD 05 P 2171 को रोकने का प्रयास किया गया, उक्त कार के चालक द्वारा पुलिस की नाकाबंदी को देखकर कार को जंगल के रास्ते में भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस द्वारा पीछा कर बारीकजोर जंगल में पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया। उक्त कार की तलाशी लेने पर आरोपी दशरथ कान्डरा द्वारा कार की डिक्की में छिपाकर रखे 02 प्लास्टिक बोरा में कुल 37 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत पुलिस 3,60,000 /-(तीन लाख साठ हजार रू.) आंक रही है, गवाहों के समक्ष पहचान कराया गया। जानकारो की माने तो बाजार मे गांजा बीस हजार रूपये प्रति किलो की दर से बड़े आसानी से बिक जाता है। इस हिसाब से 37 किलो गांजा की कीमत सात लाख चालीस हजार रूपये होता है। आरोपी का कृत्य धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने से विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही कर घटना में प्रयुक्त कार, वाहन का कागजात को जब्त कर विवेचना में लिया गया। मामले में आरोपी दशरथ कान्डरा उम्र 28 वर्ष निवासी चिराईखार थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी को रविवार 31.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here