Home राज्यों से परदेश से प्रदेश घूमने कैसे आएंगे लोग, फैला है लुटेरों का प्रकोप...

परदेश से प्रदेश घूमने कैसे आएंगे लोग, फैला है लुटेरों का प्रकोप : भाजपा

123
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायपुर । प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने नवा रायपुर में इंग्लैंड से घूमने आए दंपति से लूट की वारदात पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जब पूरे छत्तीसगढ़ सहित नई राजधानी नवा रायपुर तक लुटेरों का प्रकोप फैला हुआ है तब ऐसे में परदेश से छत्तीसगढ़ प्रदेश घूमने पर्यटक क्यों और कैसे आएंगे। एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन को आकर्षित करने के नाम पर पर्यटन मंडल के होटल मोटल में शराब पिलाने की व्यवस्था कर रही है और दूसरी ओर इस लाचार और लचर सरकार के संरक्षण में गाजरघास की तरह पनपे अपराधी तत्व खुली चुनौती दे रहे हैं कि जो यहां आयेगा, बिना लुटे वापस नहीं जायेगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद से ही छत्तीसगढ़ में संगठित अपराधी गिरोहों का साम्राज्य स्थापित हो गया। चार साल में कांग्रेस ने नवा अपराधगढ़ गढ़ दिया है। स्थानीय जनता तो इस नकारा सरकार के राज में अपनी नियति भोग ही रही है और इस सरकार के काले कार्यकाल के अवसान का बेसब्री से इंतजार कर रही है लेकिन जो परदेश से यहां आकर लुट रहे हैं.आपराधिक वारदातों के शिकार हो रहे हैं, उनके साथ घटित होने वाली घटनाओं ने छत्तीसगढ़ की छवि को गहरा आघात लगा दिया है। कांग्रेस सरकार में राज्य और राजधानी में व्याप्त अराजकता ने छत्तीसगढ़ की देश दुनिया में किरकिरी करा दी है। जिस मुख्यमंत्री के गृह जिले में सामूहिक नरसंहार हो रहा हो, जिस मुख्यमंत्री के जिले में साधुओं पर निर्मम हमला हो रहा हो,जहां विदेशी पर्यटक लूटे जा रहे हो , उससे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here