Home कोरबा छत्तीसगढ़ : पुलिस के अवैध नशे के खिलाफ निजात अभियान के तहत...

छत्तीसगढ़ : पुलिस के अवैध नशे के खिलाफ निजात अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाहियों से हड़कंप, विगत सिर्फ चार माह में आबकारी व एनडीपीएस एक्ट के 982 प्रकरणों में 1054 आरोपी गिरफ्तार, 2022 लीटर अवैध शराब जब्त

255
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

कोरबा । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर ड्रग्स, नारर्कॉटिक्स, अवैध शराब व नशे के खिलाफ कोरबा पुलिस द्वारा माह जुलाई से कार्यवाही व जागरूकता अभियान निजात “Nijaat” चलाया जा रहा है। इसके तहत विगत चार माह में ही प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा आबकारी व एनडीपीएस एक्ट के 982 प्रकरण में 1054 आरोपियो को गिरफ्तार कर 2022 लीटर शराब जब्त किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुलिस को अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए गए है। डीजीपी अशोक जुनेजा व आईजी बिलासपुर रतनलाल डांगी के मार्गदर्शन में एसपी संतोष सिंह के निर्देश में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कड़ी कार्यवाहियां हो रही हैं। जिले में आबकारी एक्ट के 964 प्रकरणों में 1033 आरोपी गिरफ्तार हुए, जिनसे 2022 लीटर अवैध शराब जब्त हुई है। इस अभियान के तहत कुल गिरफ्तार हुए आरोपियों में से गैर-जमानतीय प्रकरणों के कुल 102 आरोपी जेल भेजे गए हैं। गिरफ्तार लोगो में धारा 36 (च) के तहत सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर हुडदंग करने वालों की काफी बड़ी संख्या हैं, जिससे ऐसे लोगों में भय व्याप्त हुआ है।
एनडीपीएस एक्ट में 18 प्रकरणों में 21 आरोपी गिरफ्तार किए गए। जिनसे बड़ी मात्रा में गांजा, नशीले टेबलेट्स, कफ सिरप, हुक्का सहित परिवहन हेतु प्रयुक्त आठ मोटरसाइकिल भी जब्त हुई हैं। स्कूल-कॉलेज के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में नशीली सामग्री बेचने वाले दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाहियां की गई हैं।
इसके अतिरिक्त जिले में बड़े पैमाने पर, कुल 317 जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए गए हैं। जिले के हॉट-बाजार, स्कूल-कॉलेज, अन्य धार्मिक आयोजनों आदि में जागरूकता रथ, जिंगल्स, सभा, रैली, जुलूस आदि द्वारा निजात का प्रचार लगातार किया जा रहा है। नशे के आदी लोगों की काउंसलिंग हेतु जिले के थानों में नशा-मुक्ति कक्ष भी निर्माणाधीन है।
इस अभियान में समाज के सभी लोगों व वर्गों की सहभागिता हो रही है और अभूतपूर्व जन-समर्थन मिल रहा है। इसी वर्ष गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था बीपीआरएंडडी ने छत्तीसगढ़ पुलिस के निजात अभियान को देश के तीस सर्वोत्तम स्मार्ट-पुलिसिंग अभियानों में शामिल किया था। इस राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पा चुके जीरो-टॉलरेंस कार्यवाही व व्यापक जन-जागरूकता वाले कार्यक्रम, निजात अभियान के अब कोरबा जिले में भी सार्थक परिणाम आने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here