Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के युवतियों के लिए 18 माह का निःशुल्क आवासीय रोजगारोन्मुखी...

जशपुर जिले के युवतियों के लिए 18 माह का निःशुल्क आवासीय रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण 10 जनवरी से, प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए सभी विकासखंड में मोबलाईजेशन शिविर का किया जा रहा है आयोजन

220
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवतियों के लिए 18 माह का निःशुल्क आवासीय रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण का आयोजन 10 जनवरी 2023 से जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाईनिंग, मैनेजमेंट (एच.आर.एवं ऑपरेशन), फाइनेंस तथा अकाउटिंग एवं एजुकेशन के कोर्स शामिल हैं।
प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण में सभी कोर्स मिलाकर कुल 150 सीट उपलब्ध है। 10वीं पास लड़कियाँ इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकती हैं। कोर्स में भाग लेने के लिए स्ट्रीम (विज्ञान, कला, वाणिज्य आदि) की कोई बाध्यता नहीं है। प्रशिक्षण केवल 17 से 29 वर्ष आयु की छात्राओं व युवतियों के लिए है। प्रशिक्षण आवासीय सुविधा के साथ उपलब्ध है। सभी युवतियों व छात्राओ हेतु यह प्रशिक्षण एवं आवासीय सुविधा जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज बालिका छात्रावास में पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रशिक्षण में मूल कोर्स के साथ-साथ स्पोकन इंग्लिश, लीडरशिप एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट भी सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी युवतियों को 15000-40000 तक आय के रोजगार Mintree, KPMG जैसे कंपनियों में प्लेसमेंट सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जशपुर जिले निकटतम महाविद्यालय अथवा जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में सपर्क कर सकते हैं अथवा हेल्प लाईन नंबर 8891300300 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए विकासखंड स्तरीय मोबलाईजेशन शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 4 जनवरी 2023 को जनपद पंचायत जशपुर में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार 05 जनवरी को जनपद पंचायत फरसाबहार एवं बगीचा में, 06 जनवरी को जनपद पंचायत पत्थलगांव एवं कुनकुरी, 07 जनवरी को जनपद पंचायत दुलदुुला, मनोरा एवं कांसाबेल में मोबिलाईजेशन शिविर आयोजित होगा। उक्त शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। इच्छुक छात्राएँ व युवतियां किसी भी विकासखण्ड के शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन तथा ऑनलाईन परीक्षा दे सकते हैं। केवल 150 सीट उपलब्ध होने के कारण पहले पंजीयन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here