Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के इस …..जिले में गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, लगातार...

छत्तीसगढ़ के इस …..जिले में गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी गांजा तस्करो के हौसले बुलंद

174
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में गांजा के साथ दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगातार हो रही पुलिसिया कार्रवाई के बाद भी गांजा तस्करो के हौसले बुलंद हैं। रातो रात लखपती बनने की चाह मे गांजा तस्कर जेल जाने से भी नहीं घबरा रहे हैं।
गुरूवार 12.01.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका माल धक्का पास कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शैलेन्द्र कुमार एवं मुन्ना राम कश्यप होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी शैलेन्द्र कुमार एवं मुन्ना राम कश्यप को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 08 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 80,000/- रूपये तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जब्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 15/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
शैलेन्द्र कुमार पटेल पिता जीवन लाल पटेल उम्र 29 साल निवासी जमोईखुर्द थानगढ़, जिला रीवा मध्य प्रदेश हाल पता बंजारापारा थाना भानपुरी जिला बस्तर।
मुन्ना राम कश्यप पिता फटसू राम कश्यप उम्र 25 साल निवासी ग्राम चक्का थाना भानपुरी जिला बस्तर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here