Home छत्तीसगढ़ नाबालिग लडक़ी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लडक़ी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

192
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

भिलाई । भिलाई में गुरूवार को दिनदहाड़े एक युवक ने दो नाबालिग लड़कियों पर चाकू से हमला कर दिया है। इस हमले में एक लडक़ी की मृत्यु हो गई वहीं दूसरी घायल है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला प्रेम प्रसंग का है।
मिली जानकारी के अनुसार शीतला मंदिर इंदिरा नगर में गुरुवार दोपहर तीन बजे के करीब नाम महेश यादव नाम के युवक ने दो नाबालिग बहनों पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि युवक का 16 वर्षीय बड़ी बहन के साथ प्रेम संबंध था, किंतु लडक़ी उसे छोडक़र किसी और लडक़े से प्यार करने लगी थी। जिसे लेकर आरोपी युवक ने गुरूवार को जवारा विसर्जन के दौरान लडक़ी पर चाकू से हमला कर दिया तथा बीच-बचाव कर रही छोटी बहन पर भी हमला कर दिया।
इस हादसे में बड़ी बहन की मौत हो गई। बताया जाता है कि महेश कुछ महीने पहले चोरी के मामले में जेल गया था और एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। जेल चले जाने पर लडक़ी का अफेयर दूसरे लडक़े से हो गया। जब महेश जेल से बाहर आया और लडक़ी को मिलने के लिए बुलाया तो लडक़ी ने मिलने से मना कर दिया। उसने बताया कि वो दूसरे लडक़े से प्यार करती है और अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है। इसी बात की रंजिश महेश रखे हुए था। जवारा विसर्जन के दौरान उसने लडक़ी को आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया था। जब लडक़ी वहां अपनी छोटी बहन के साथ पहुंची तो उसने चाकू से दोनों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें छोटी बहन बुरी तरह घायल हो गई, वहीं बड़ी बहन के सीने में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में सुपेला पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here