Home छत्तीसगढ़ देह व्यापार के विरूद्ध रायपुर पुलिस की विशेष छापामार कार्यवाही : छापेमार...

देह व्यापार के विरूद्ध रायपुर पुलिस की विशेष छापामार कार्यवाही : छापेमार कार्यवाही के दौरान थाना तेलीबांधा, गोलबाजार एवं आमानाका स्थित स्पा सेंटरों व होटलों में पाया गया देह व्यापार का संचालन, 03 आरोपी एवं 01 महिला आरोपी सहित कुल 04 के विरूद्ध पीटा एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही

231
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर । देह व्यापार के विरूद्ध रायपुर पुलिस विशेष छापामार कार्यवाही की है। छापेमार कार्यवाही के दौरान थाना तेलीबांधा, गोलबाजार एवं आमानाका स्थित स्पा सेंटरों व होटलों में देह व्यापार का संचालन होना पाया गया है। पुलिस ने 03 आरोपी एवं 01 महिला आरोपी सहित कुल 04 के विरूद्ध पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

विगत कुछ दिनों से कुछ स्पा सेंटरों एवं होटलों में देह व्यापार होने की शिकायते प्राप्त हो रही थी। शिकायत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी को उक्त संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू श्रीमती चंचल तिवारी के नेतृत्व में रविवार दिनांक 23.04.2023 को उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू सुश्री ललिता मेहर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री ज्योत्सना चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक माना सुश्री कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा महिला रक्षा टीम रायपुर की अलग – अलग 06 टीमें गठित कर शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों एवं होटलो में छापेमार कार्यवाही की गई।

छापेमार कार्यवाही के दौरान थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव के सामने स्थित बुद्धा स्पॉ सेंटर में स्पॉ सेंटर के संचालक हितेश चौहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधितनग मोबाईल फोन तथा बेबीलॉन टॉवर बी ब्लॉक के प्रथम तल स्थित मोक्ष स्पॉ सेंटर के संचालक मन्नू सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही देह व्यापार में संलिप्त 12 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

इसी तरह थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत होटल मेजबान के मैनेजर अशोक ताण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करने के साथ ही देह व्यापार में संलिप्त 06 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत उदया सोसायटी स्थित होटल कैपटाउन की आरोपी महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करने के साथ ही देह व्यापार में संलिप्त 02 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा हाल ही में जारी किये गये आदेश का पालन करते हुए महिलाओं के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की गई है तथा महिलाओं को साक्ष्य सूची में शामिल कर उनका बयान लिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here