Home छत्तीसगढ़ CG : देशभर में दोपहिया वाहन में घुम-घुम कर चैन स्नेचिंग की...

CG : देशभर में दोपहिया वाहन में घुम-घुम कर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले बिहार के कोढ़ा गिरोह के 04 लूटेरे गिरफ्तार , चोरी की दोपहिया वाहनों में घुम-घुम कर लूट की घटना को देते थे अंजाम

205
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर । देशभर में दोपहिया वाहन में घुम-घुम कर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले बिहार के कोढ़ा गिरोह के 04 लूटेरो को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की दोपहिया वाहनों में घुम-घुम कर लूट की घटना को अंजाम देते थे।

एक मामले मे प्रार्थी अनुज अग्रवाल ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं. 04 अग्रसेन चौक बिलासपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 12.05.2023 को अपने निवास बिल्हा से अपनी क्रेटा वाहन में अपनी मां व पत्नी के साथ खरीदारी करने रायपुर आया था, सायं 03.45 बजे पण्डरी सिविल लाईन स्थित श्री शिवम शॉप में शॉपिंग पश्चात् प्रार्थी अपनी मां व पत्नी के साथ लगभग शाम 04.45 बजे पास ही गुपचुप खा रहे थे, उसी समय अचानक राजातालाब की ओर से दोपहिया वाहन बजाज पल्सर क्रं. सी जी 15 डी के 9958 में सवार दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी की माता के गले में पहने हुए सोने की चैन को खींचकर चोरी कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 250/23 धारा 356, 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार दूसरे मामले मे प्रार्थिया अर्चना कर ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह देवेन्द्र नगर सेक्टर 05 में अपने ननद के साथ रहती है। प्रार्थिया दिनांक 12.05.2023 को लगभग शाम 07.00 बजे अपने घर से पिकू फाल कराने के लिए पैदल निकली थी कि संतराम मंदिर के पास श्रीराम फर्नीचर के सामने पहुंची थी, प्रार्थिया के सामने मंडी गेट की ओर से दोपहिया वाहन पल्सर क्रमांक सी जी 15 डी के 9958 में सवार दो अज्ञात व्यक्ति प्रार्थिया के पास आकर प्रार्थिया के गले मे पहने हुए सोने के चैन को झपट्टा मारकर खींच कर चोरी कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 74/2023 धारा 356, 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

तीसरे मामले मे प्रार्थिया श्रीमती रजनी प्रेमचंदानी ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रविग्राम गली नंबर 06 तेलीबांधा रायपुर में रहती है। प्रार्थिया दिनांक 12.05.2023 को अपने पति के साथ घर से कटोरा तालाब सिंधी धर्मशाला में आयोजित लेडिस संगीत कार्यक्रम देखने के लिए आटो में बैठकर निकली थी, कि इसी दौरान आटो के पीछे तरफ से एक दोपहिया वाहन में सवार दो अज्ञात व्यक्ति प्रार्थिया के बगल में आकर प्रार्थिया के पहने हुये सोने के मंगलसूत्र को बल पूर्वक खींचकर लूटकर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 298/23 धारा 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों सहित आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालते हुए आरोपियों द्वारा फरार होने हेतु जिन मार्गो का उपयोग किया गया था उन मार्गो में लगे सैकड़ो सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये जाने दोपहिया वाहनों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही मुखबीर भी लगाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तरीका वारदात के आधार पर चैन स्नेचिंग के पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुए लूट/चोरी के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर इनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखने के साथ ही चैन स्नेचिंग करने वाले बाहरी गिरोह को भी फोकस करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के स्टेशन रोड, गंज स्थित किसी होटल में ठहरने की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा स्टेशन रोड, गंज के आस-पास स्थित सभी होटलों/लॉज की लगातार चेकिंग करते हुए अंततः 02 आरोपी गुड्डू कुमार यादव एवं चंदन कुमार यादव को स्टेशन रोड स्थित एक होटल से पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य 02 साथी पप्पू यादव एवं वीरू कुमार जो स्टेशन रोड स्थित एक अन्य होटल में रूके हुए थे, के साथ मिलकर चैन (स्नेचिंग) लूट की उक्त घटनाओं को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त पप्पू यादव एवं वीरू कुमार को एक अन्य होटल से पकड़ा गया।

सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 03 नग सोने की चैन तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग चोरी की दोपहिया वाहन को जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा उक्त घटनाओं को अंजाम देने के अतिरिक्त थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में भी चैन लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था जिसमें वे सफल नही हुए थे।

आरोपियों द्वारा घटनाओं को अंजाम देने हेतु जिला कटिहार से 02 नग दोपहिया वाहन चोरी किये थे तथा चोरी की दोपहिया वाहन से ही उक्त चैन (स्नेचिंग) लूट की घटनाओं को अंजाम दिये थे। सभी आरोपी स्वयं की पहचान छिपाने एव पुलिस को गुमराह करने की नियत से दोनो दोपहिया वाहनों में फर्जी नम्बर प्लेट लगा दिये थे।

सभी आरोपी मूलतः ग्राम जुराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार बिहार के निवासी है तथा इनके गिरोह का नाम कोढ़ा है जो देशभर के अलग-अलग राज्यों में चोरी की दोपहिया वाहनों में घुम-घुम कर चैन (स्नेचिंग) लूट सहित बैंकों के बाहर रेकी कर बैंक से रकम लेकर निकलने वाले ग्राहकों को भी अपना शिकार बनाते हुए उनका रकम लूटने की घटनाओं को अंजाम देते है।आरोपी चंदन कुमार यादव पूर्व में भी दोपहिया वाहन चोरी में जिला कटिहार से जेल निरूद्ध रह चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा किया जा रहा है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी :

गुड्डू कुमार यादव पिता ललवा यादव उम्र 26 साल निवासी नया टोला जुराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार बिहार।

चंदन कुमार यादव पिता जमुना यादव उम्र 36 साल निवासी निवासी नया टोला जुराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार बिहार।

पप्पू यादव पिता स्व. मुरली यादव उम्र 32 साल निवासी नया टोला जुराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार बिहार।

वीरू कुमार पिता शिव कुमार उम्र 25 साल निवासी नया टोला जुराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार बिहार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here