Home छत्तीसगढ़ CG : अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड बना अवैध वसूली का अड्डा

CG : अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड बना अवैध वसूली का अड्डा

322
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर । रावणभाठा अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड में अवैध वसूली का खेल बदस्तूर जारी है, इसे रोकने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके अलावा नगर निगम के जोन कार्यालय आने वाले नागरिकों के लिए भी कोई वैकल्पिक मार्ग या पार्किंग नहीं बनाया गया है, जिसके चलते यहां आने वाले नागरिकों से अभद्रता और जबरन वसूली का खेल लगातार जारी है।
अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के निर्माण के पूर्व से ही आसपास के हजारों नागरिक के विरोध-प्रदर्शन करते आ रहे हैं। मगर शासन-प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों की एक नहीं सुनी और हरे-भरे सैकड़ों पेड़ों और कई एकड़ खेतों को पाटकर यहां जबरन बस स्टैण्ड का निर्माण कर दिया गया। अब बस स्टैण्ड संचालित हो रहा है तो यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा है। बस स्टैण्ड आने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग है तो यहां जमकर अवैध वसूली भी है। ऐसा नहीं है कि केवल नागरिक ही अवैध वसूली का शिकार हो रहे हैं, यहां पहुंचने वाला हर शख्स ठेका कर्मियों के दुव्र्यवहार का शिकार हो रहा है। इसी परिसर में नगर निगम का जोन कार्यालय भी संचालित होता है। लिहाजा यहां रोजाना सैकड़ों नागरिकों की आवाजाही रहती है। इनसे जोरदार वसूली की जाती है। इसके खिलाफ कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने आवाज उठाई। नगर निगम की ओर से कहा गया कि जोन कार्यालय आने वाले नागरिकों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन यह केवल कहने की बात हुई, यहां वर्तमान में नागरिकों से पार्किंग शुल्क वसूला जाता है। विरोध करने पर ठेका कर्मी दुव्र्यवहार करते हैं। कई बार स्थिति विस्फोटेक होती है और मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। हालांकि यहां सत्यमेव जयते फाउंडेशन की ओर से बैनर-पोस्टर लगाकर जोन कार्यालय आने वाले नागरिकों को पार्किंग शुल्क न देने और पृथक मार्ग की व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी गई है। लेकिन हालत कुछ और ही बयां कर रहे हैं। यहां आने वाले नागरिकों के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here