Home छत्तीसगढ़ 12 साल बाद मां और बेटी से मिला राजेश तिर्की, पत्नी की...

12 साल बाद मां और बेटी से मिला राजेश तिर्की, पत्नी की गोवा मे हो चुकी है मौत , राजेश तिर्की को ढूंढने में एसडीओपी पत्थलगांव हरिश पाटिल एवं थाना प्रभारी बागबहार बंश नारायण शर्मा की रही अहम् भूमिका

396
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । 12 साल बाद मां और बेटी से राजेश तिर्की मिला। बेटे के घर आने से बूढ़ी मां के आंखो से खुशी के आंसू छलक गये वहीं बेटी भी अपने पिता को एक टक देखती रही। पत्नी की मौत हो गोवा मे हो चुकी है । राजेश तिर्की को ढूंढने में एसडीओपी पत्थलगांव हरिश पाटिल एवं थाना प्रभारी बागबहार बंश नारायण शर्मा की अहम् भूमिका रही।

आपको बता दें दिनांक 11.07.2023 को प्रार्थिया मुक्ति तिर्की उम्र 65 साल निवासी चिकनीपानी थाना बागबहार अपनी 11 वर्षीय पोती के साथ थाना बागबहार आई, प्रार्थिया के पति की पूर्व में मृत्यू हो चुकी है, दोनों एक साथ रहते हैं। प्रार्थिया गांव के सरपंच से आवेदन लिखवा कर थाना प्रभारी बागबहार सब इंसपेक्टर बंशनारायण शर्मा के पास पेश की जिसमें उसके पुत्र राजेश तिर्की उम्र 41 साल के रायपुर जेल से छुड़ाने का उल्लेख किया है। ग्राम में पूर्व से चर्चा चल रही थी कि उसका पुत्र रायपुर जेल में है। प्रार्थिया रायपुर नहीं जा सकती इसलिये थाना प्रभारी के पास पुत्र को लाने हेतु गुजारिश की।

प्रार्थिया की स्थिति को देखकर थाना प्रभारी बागबहार सब इंसपेक्टर बंश नारायण शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया। पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कुमार कश्यप के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सब इंसपेक्टर बंशनारायण शर्मा ने व्यक्तिगत रूची लेकर ग्राम के एक ग्रामीण से फोन नंबर का पता किये, तब पता चला कि वह फोन नागपुर (महाराष्ट्र) से आया था, सब इंसपेक्टर बंशनारायण शर्मा द्वारा रायपुर के कंट्रोल रूम में संपर्क कर उनसे नागपुर के अलग-अलग थानों का नंबर लेकर उनसे संपर्क कर रहे थे, उसी दौरान थाना कलमना मार्केट में पदस्थ प्रधान आरक्षक नरेश रेवतकर ने उन्हें जानकारी दिया कि हमलोगों को दिनांक 26.06.2023 को एक अज्ञात व्यक्ति घायल, चोटिल अवस्था में मिला था जिसे हाॅस्पिटल में एडमिट कराये थे, उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने के उपरांत न्यायालय के आदेश से मेंटल हाॅस्पिटल नागपुर में भर्ती कराये हैं, उक्त व्यक्ति केवल अपना नाम, गांव का नाम एवं सरपंच का नाम जानता है। सब इंसपेक्टर बंशनारायण शर्मा द्वारा मेंटल हाॅस्पिटल नागपुर के डाॅ. कोर्डे एवं डाॅ. औचट से फोन से संपर्क किया गया एवं गुमशुदा व्यक्ति की पहचान होने पर सब इंसपेक्टर बंशनारायण शर्मा द्वारा आवेदिका के 02 रिश्तेदारों को संपूर्ण जानकारी देकर उन्हें भेजकर राजेश तिर्की को नागपुर से वापस चिकनीपानी लाये।

आपको बता दें राजेश तिर्की वर्ष 2011 में भरा-पूरा परिवार छोड़कर गोवा स्थित एक बिस्किट फैक्ट्री में काम करने गया था, इसी बीच राजेश तिर्की ने अपनी पत्नी को भी गोवा में काम करने हेतु बुला लिया था, इसी दौरान उसकी पत्नी की गोवा में मृत्यू हो गई एवं राजेश तिर्की भी रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था, जो अब वापस घर आ गया है एवं अपनी माॅं एवं बेटी के साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here