Home छत्तीसगढ़ वीसी के माध्यम से सीएम कैम्प के जनदर्शन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री...

वीसी के माध्यम से सीएम कैम्प के जनदर्शन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जनता की सुविधा के लिए कैम्प में लगातार हो रहा है सुविधा का विस्तार, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साय के जन्म दिवस पर बगिया में बिखरी खुशिया

321
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया में स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में रोजाना आयोजित होने वाली जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय भी विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से आनलाइन शामिल होंगे। जिस हेतु सप्ताह में एक दिवस नियत की जायेगी। जिसमें क्षेत्र की जनता वीसी के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जुड़कर अपनी समस्या बता सकेंगे।

सोमवार को मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय के जन्म दिवस के अवसर पर विडियों कांफ्रेंस सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस विडियों कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी भी जुड़ेगें। जिससे जनदर्शन में आने वाली समस्या और मांगों के त्वरित निराकरण में सहायता मिल सकेगी। मंगलवार को सीएम कैम्प में आयोजित जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पत्थलगांव विकासखण्ड के झिंगरेल में लो वोल्टेज की समस्या शामिल है। सीएम कैम्प ने पत्थलगांव के डीई को इस समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि जिले के कुनकुरी विधायक श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य सरकार ने बगिया को सीएम कैम्प का दर्जा दिया है। बीते 3 माह से प्रतिदिन जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। प्रवास में रहने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं जनदर्शन में शामिल होकर, जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करते हैं। सीएम कैम्प के माध्यम से अब तक जशपुर सहित पूरे प्रदेश में 2 सौ से अधिक मरीजों को सहायता पहुंचाई जा चुकी है।

वीसी सुविधा से जुड़ा सीएम कैम्प कार्यालय –
जनता की सुविधा के लिए बगिया स्थित सीएम कैम्प में लगातार सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के अनुसार इस कैम्प को जनसुविधा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ताकि दूर दराज से समस्या और मांग लेकर आने वाले लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। इसी के तहत अब कैम्प कार्यालय को विडियो कांफ्रेंस से जोड़ दिया गया है। इससे अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से सीधे इंटरनेट के माध्यम से जुड़ कर लोगों से चर्चा करेगें। इस वीसी में कलेक्टर सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होगें। कैम्प में आने वाले आवेदकों की समस्या और मांगों को सुनकर तत्काल निराकृत करने का प्रयास किया जाएगा।

झिंगरेल के ग्रामीण पहुंचे बगिया –
मंगलवार को बगिया में पत्थलगांव विकासखण्ड के झिंगरेल गांव के रहवासी पहुंचे। उन्होनें बताया कि गांव में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ सिंचाई के अभाव में खेती किसानी का काम भी प्रभावित हो रहा है। कई बार विद्युत विभाग का ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद भी समस्या दूर नहीं हो पाई है। सीएम कैम्प ने पत्थलगांव के डीई सुरेश खाखा को तत्काल आवश्यकतानुसार नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के जन्म दिवस पर झूमें स्कूली बच्चे –
सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय के जन्म दिन के अवसर पर बगिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कौशल्या साय विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े और सीएम कैम्प में पहुंचे लोगों से चर्चा की। मुख्यमंत्री की माताश्री जसमनी देवी ने कार्यक्रम में जुटे स्कूली बच्चों को स्कूल बैग उपहार में देकर उनका मुंह मीठा कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here