Home छत्तीसगढ़ झारखंड जन मुक्ति परिषद के एरिया कमांडर सरगना टुनेश लकड़ा गिरफ्तार, जशपुर...

झारखंड जन मुक्ति परिषद के एरिया कमांडर सरगना टुनेश लकड़ा गिरफ्तार, जशपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से सरगना सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों से हथियार, जिंदा राउंड, नक्सली ड्रेस एवं अन्य सामग्री बरामद

383
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । झारखंड पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र में टुनेश लकड़ा उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ छिपा हुआ है, उनके पास आधुनिक हथियार है। इस सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डाॅ. लाल उम्मेद सिंह को अवगत कराते हुये तत्काल टीम का गठन कर संयुक्त ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया। संयुक्त टीम का नेतृत्व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी श्री विनोद मण्डावी, उप निरीक्षक सुभाष कुजूर जिला बलरामपुर के द्वारा किया गया। टीम द्वारा जशपुर जिले के ग्राम करमा थाना नारायणपुर एवं कुनकुरी में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एवं उनके कब्जे से 01 नग एके-47, 01 नग मैग्जीन जिंदा राउण्ड 90, चांपड़ 01 नग, नक्सली ड्रेस एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जप्त किया गया है।

पुलिस द्वारा ग्राम करमा थाना नारायणपुर जिला जशपुर से नक्सल सदस्य राम लकड़ा उम्र 40 साल निवासी गढ़िया थाना भण्डरिया (झारखंड), 2 रंजीत महतो उम्र 30 साल निवासी ओरगी थाना विष्णुगढ़ (झारखंड) एवं हेरमन कुमार गन्नुम निवासी टिकैतबंध थाना मुण्डा चतरा (झारखंड) को संयुक्त रूप से कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। वे करमा ग्राम में किरायेदार के रूप में विगत सप्ताह से निवासरत थे। गुलाम शहजादा को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है।
तत्पश्चात् गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दबिश देकर कुनकुरी से जे.जे.एम.पी. सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को उसके साथी तब्सुम अहमद के साथ मोहम्मद सद्दाम के मकान में किराये पर निवासरत था, जहाॅं से दोनों को संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तब्सुम अहमद चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है, जो वर्तमान में किराये के मकान में कुनकुरी में आकर रहता था।

तब्सुम अहमद इनके लगातार संपर्क में था एवं उसके द्वारा बलरामपुर क्षेत्र से टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को वाहन से लाकर कुनकुरी में साथी के रूप में रखा था।

टुनेश लकड़ा उर्फ रवि वर्तमान में झारखंड के जिला गढ़वा एवं छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है। इसके विरूद्ध जिला बलरामपुर में 13 प्रकरण एवं झारखंड में 18 प्रकरण कुल 31 प्रकरण पंजीबद्ध है।
टुनेश लकड़ा उर्फ रवि (झारखंड जन मुक्ति परिषद) को वर्ष 2012 में थाना शंकरगढ़ के अप.क्र. 124/2009 धारा 364, 302, 120(बी), 34 भा.द.वि. 8(1)(3)(5) छ.ग. जन सुरक्षा अधिनियम् के तहत् जारी स्थाई वारंट में दिनांक 13.05.2012 को गिरफ्तार किया गया था। टुनेश लकड़ा उर्फ रवि जे.जे.एम.पी. सदस्य जेल से छूटने के बाद वर्तमान में जे.जे.एम.पी. के सदस्यों के साथ जिला बलरामपुर, गढ़वा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।

इस कार्यवाही में जशपुर पुलिस एवं बलरामपुर पुलिस के साथ-साथ झारखंड की गढ़वा पुलिस का विशेष योगदान रहा, जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ सटीक आसूचना साझा की गई। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं तालमेल के कारण जे.जे.एम.पी. के उक्त दुर्दांत नक्सली एवं उसके सहयोगियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है प्रकरण की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी :
टुनेश लकड़ा उर्फ रवि उम्र 36 साल निवासी लम्बो थाना मंडरिया चौकी बरगढ़ (झारखंड), रंजीत कुमार महतो उम्र 29 साल निवासी गरमुर्गी थाना विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग (झारखंड), हेरमन कुमार गन्नुम निवासी टिकैतबंध थाना मुण्डा चतरा (झारखंड) राम लकड़ा उम्र 45 साल निवासी गढ़िया थाना भण्डरिया (झारखंड),तब्सुम अहमद उम्र 27 साल निवासी नेवरी थाना पाण्डू जिला पलामू (झारखंड),
गुलाम शहजादा उम्र 21 साल निवासी बनडेगा जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) वर्तमान निवास-ग्राम जोकबहला थाना नारायणपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here