Home छत्तीसगढ़ रायपुर से अपहरण कर धरसींवा में हत्या और पाली कोरबा के जंगल...

रायपुर से अपहरण कर धरसींवा में हत्या और पाली कोरबा के जंगल में जलाकर किए घटना के सनसनीखेज मामले का खुलासा, नृशंस हत्या के 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार,02 दोस्तो ने मिलकर की थी अपने ही दोस्त की हत्या, पत्नी की चरित्र पर शंका बना हत्या का कारण

290
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

रायपुर । मृतक की माँ के द्वारा दिनांक 11.4.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका लड़का शोएब खान उम्र उम्र 18 साल 6:30 से कहीं चला गया है जो वापस नहीं आया है, रिपोर्ट पर तत्काल थाना कबीर नगर में गुमशुदगी कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया था। जांच करने के दौरान मामला संदेहास्पद लगने से विस्तार पूर्वक तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के द्वारा सुक्ष्म जांच कर तत्काल गुम इंसान की दस्तयाबी करने और किसी प्रकार की अनहोनी होने की स्थिति मे जिम्मेदार के खिलाफ प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार झा(IPS) के कुशल मार्गदर्शन में तथा टी आई रविन्द्र कुमार यादव थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में जाँच कर्ता अधिकारी के माध्यम से गुमशुदा के माता एवं भाई साहिल खान को तलब कर कथन लिया जो सोहेब खान का उसके दोस्त चंद्रशेखर साहू के साथ जाना पता चला जिसे तत्काल दिनाँक 12.04.24 को ही मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर संदेही पतासाजी कर चंद्रशेखर साहू को अभिरक्षा में लेकर प्रारंभ में गोल गोल घूमाते रहा किन्तु कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी बताया कि आरोपी चंद्र शेखर साहू की पत्नी के साथ मृतक कई दिनों से गलत नियत रखता था और परेशान करता था। जब आरोपी को इस बात का पता चला तो परेशान होकर अपने साथी मुकेश यादव के साथ मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने और हत्या की प्लानिंग बनाकर मृतक शोहेब को फोन से संपर्क कर अपहरण कर धरसींवा में सुनसान जगह पर शराब पिलाकर चंद्र शेखर के द्वारा गर्दन मरोड़ कर तथा जब मृतक छटपटाने लगा तो अन्य आरोपी के द्वारा व्हील पाना से उसके आंख में मारकर हत्या कर दिए। बाद मे मुकेश कुमार यादव के द्वारा मृतक के शव को बिहार ले जाने का प्लान बनाया किंतु पैसा नहीं होने से 2-3 जिला पार कर डेड बॉडी को ठिकाने लगाने से कोई नहीं जान पायेगा सोच कर रास्ते मे पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर अपने टाटा मैजिक में शीट कवर से ढक कर बिलासपुर बाइ पास होते हुए पाली के जंगल में तेंदुभाटा गाजर नाला के पास पुलिया के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगा कर भाग कर वापस आ गए।

दोनों आरोपीयो के विरुद्ध धारा 364, 365, 302, 201, 120बी भादवि का पाए जाने से थाना कबीर नगर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर और पूछताछ और साक्ष्य संकलन हेतु पुलिस रिमांड लिया गया है तथा अन्य आरोपी की टीम गठित कर सम्भावित स्थान बिहार,झारखंड,सरगुजा, बलौदा बाजार में पता साजी कर अंततः बिहार मधुबनी से विधिवत दिनाँक 13.04.24 को गिरफ्तार कर लायी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी –
चंद्रशेखर साहू पिता दयाराम साहू उम्र 40 साल निवासी मिनी स्टेडियम के पास धरसींव थाना धरसींवा जिला रायपुर।

फरार आरोपी – मुकेश कुमार यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here