Home छत्तीसगढ़ CG : पिस्टल रखकर घूमने वाले आरोपी केदारनाथ यादव को पुलिस ने...

CG : पिस्टल रखकर घूमने वाले आरोपी केदारनाथ यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआ के बड़े फड़ पर पुलिस का छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, पढिए पूरी खबर

325
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । पिस्टल रखकर घूमने वाले आरोपी केदारनाथ यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जुआ के बड़े फड़ पर भी पुलिस ने छापा मार कर पांच आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस जशपुर द्वारा विशेष अभियान चलाकर जुआ एवं आर्म्स एक्ट के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पहले प्रकरण में थाना फरसाबहार क्षेत्र के मटपहाड़ में कुछ दिनों से जुआ खेलने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। दिनांक 01-02.05.2024 के मध्य रात्रि में उक्त जगह में इन्वर्टर बल्ब जलाकर पुनः जुआ खेले जाने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल थाना प्रभारी बागबहार एवं चौकी प्रभारी कोतबा के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के परिपालन में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार मटपहाड़ नामक गांव में पहुंचकर इन्वर्टर बल्ब जलाकर जुआ खेलते पाये जाने पाये पर फड़ की घेराबंदी कर दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ का नगदी रकम, मोबाईल, वाहन, ताश-पत्ती, बल्ब इत्यादि जब्त किया गया। कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गये। पुलिस द्वारा आरोपी जनक यादव उम्र 65 साल निवासी मटपहाड़, बरत राम नाग उम्र 30 साल निवासी बगईझरिया, राजेन्द्र चौहान उम्र 43 साल निवासी बहमा थाना लैलुंगा, अरविंद यादव उम्र 32 साल निवासी बहमा थाना लैलुंगा, घनश्याम यादव उम्र 25 साल निवासी छातासरई का कृत्य धारा 3(2) जुआ एक्ट का पाये जाने से उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से कुल नगदी रकम 29,150 /- (उनतीस हजार एक सौ पचास रू.) , 05 नग मोबाईल, 03 मोटर सायकल, इन्वर्टर बल्ब एवं 52 ताश-पत्ती जब्त किया गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह, प्र.आर. 331 अरविन्द साय पैंकरा, प्र.आर. 360 विरेन्द्र सनमानी, प्र.आर. 266 सुखदेव सिदार, आर. 326 कोसमोस तिर्की, आर. 582 दिनेष यादव, आर. 628 घनष्याम प्रजापति, आर. 235 बूटा सिंह, आर. 606 पंकज तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दूसरे प्रकरण में दिनांक 01.05.2024 को मुखबीर से थाना कुनकुरी को सूचना मिली कि बस स्टैंड कुनकुरी में एक व्यक्ति अवैध रूप से पिस्टल को अपने पास रखा है एवं उसे बिक्री करने हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना कुनकुरी स्टॉफ द्वारा रेड कार्यवाही घेराबंदी किया गया, मुखबीर के बतायेनुसार वह व्यक्ति सुलभ शौचालय के पास छिपते दिखा जिसे घेराबंदी कर संदेही अभियुक्त केदारनाथ यादव को अभिरक्षा में लेकर उसका तलाशी लिया गया, पूछताछ एवं तलाशी दौरान उसके कब्जे से 01 देशी कट्टा, 05 नग कारतूस, मोबाईल 01 नग कीमती 04 हजार रू., 01 नग मोटर सायक मिलने पर जब्त किया गया। पूछताछ में केदारनाथ यादव ने उक्त पिस्टल को एक व्यक्ति के द्वारा उसे देना बताया गया है, इस संबंध में बारीकी से जॉंच की जा रही है।

आरोपी केदारनाथ यादव उम्र 36 साल निवासी खुटसेरा गंझियाडीह थाना तुमला का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने पर उसे 02.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका बनर्जी, उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, आर. 20 छविकांत पैंकरा, आर. 585 सुदर्षन साय पैंकरा, आर. 584 शिवपूजन साय, आर. 754 हरिनंदन साय, आर. 684 आलोक मिंज, आर. 601 सुरेश एक्का, आर. 180 अमित एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि आरोपी केदारनाथ यादव के पास पिस्टल कैसे आया, इस संबंध में गहन छानबीन की जा रही है, इस संबंध में आने वाले दिनों में खुलासा किया जायेगा। जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here