Home छत्तीसगढ़ CG : सुने मकान में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला...

CG : सुने मकान में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर नकबजन राजू सिक्का गिरफ्तार, आरोपी राजू सिक्का है शातिर नकबजन, पूर्व में 02 दर्जन से अधिक प्रकरणों में राजधानी के अलग-अलग थानों सहित अन्य जिलों से रह चुका है जेल निरूद्ध

212
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

रायपुर। सुने मकान में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर नकबजन राजू सिक्का को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू सिक्का शातिर नकबजन है। पूर्व में 02 दर्जन से अधिक प्रकरणों में राजधानी के अलग-अलग थानों सहित अन्य जिलों से जेल निरूद्ध हो चुका है।

आपको बता दे प्रार्थी राजेश बरई ने थाना टिकरापरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लक्ष्मीनगर झण्डा चौक रायपुर में रहता है तथा उसकी मंदिर हसौद में जे.सी.बी. रिपेयर की शॉप है। दिनांक 13.04.2024 को अपने निवास स्थान में ताला लगाकर परिवार के साथ मैनपाट घुमने चला गया था। दिनांक 15.04.2024 को प्रार्थी जब घर वापस आया तो पाया कि उसके घर के पीछे का चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था, कमरे अंदर प्रवेश कर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे तथा उनमे रखे आलमारियों तथा उनके लॉकरो के भी ताले टूटे हुए थे एवं उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात नही थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के चैनल गेट का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर आलमारियों का ताला तोड़कर उसमें रखे मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 304/24 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर लूट/चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात अरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को विभिन्न चोरी/नकबजनी के प्ररकणों में जेल निरूद्ध रह चुके आरोपी राजू सिक्का को घटना स्थल के पास संदिग्ध अवस्था में देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा राजू सिक्का की पतासाजी कर पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताने के साथ-साथ घटना को अंजाम देने हेतु थाना सिविल लाईन क्षेत्र से एक्टिवा वाहन को चोरी करना बताया गया जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 574/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपी राजू सिक्का को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवरात, चोरी के पैसो से क्रय की गई दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/पी आर/9928 तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/के एक्स/8885 कुल कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 243/23 धारा 457, 380, 34 भादवि. के प्रकरण में आरोपी भूपेन्द्र साहू एवं किशन जांगड़े को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने चांदी के जेवरात, एक नग मोबाईल फोन तथा चोरी के चारपहिया वाहन की चाबी जब्त कर कार्यवाही किया गया था तथा प्ररकण में आरोपी राजू सिक्का लगातार फरार चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here