Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ ही नहीं पड़ोसी राज्यों में भी छाया रहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

छत्तीसगढ़ ही नहीं पड़ोसी राज्यों में भी छाया रहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जलवा, चुनाव प्रचार के दौरान 53 दिनों में लीं 117 सभाएं

225
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर। अपने निर्विवाद, साफ और सरल छवि के चलते प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य राज्यों में भी लोकप्रिय हैं। उनकी इसी लोकप्रियता के चलते भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इस लोकसभा के चुनाव प्रचार में अपना प्रमुख चेहरा बनाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का चेहरा और जलवा छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में छाया हुआ है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सीएम श्री साय ने कुल 53 दिन में 64 जनसभा समेत कुल 117 सभाएं ली हैं। इस दौरान उनके तेवर पूरी तरह आक्रामक रहे और वे कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जितने हमलावर रहे उतना ही उन्होंने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और मोदी की गारंटी की लोगों के बीच चर्चा भी की।

20 मार्च से 11 मई तक सीएम साय लगातार चुनावी सभाएं करते रहे। इस दौरान उन्होंने तेज गर्मी और लू की परवाह भी नहीं किया और वे लगातार जनता के बीच जाते रहे। उन्होंने प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर धुआंधार चुनावी प्रचार कर न सिर्फ आमसभा को संबोधित किया बल्कि कई चुनावी रैलियां भी कीं। वे जहां भी गए जनता का भरपूर स्नेह, प्यार और आशीर्वाद उन्हे मिला। इसके अलावा केन्द्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री साय की साफ स्वच्छ छवि का उपयोग छत्तीसगढ़ के बाहर मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में किया। जहां उन्होंने एक के बाद एक 17 आमसभाएं और रोड शो की कमान संभाली।

छग में कितनी सभाएं :
कार्यकर्ता सम्मेलन – 12
जनसभा व रोड शो – 54
सामाजिक सम्मेलन – 22

छग के बाहर :
(मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड) जनसभा एवं रोड शो – 17 , सामाजिक सम्मेलन – 24,  कार्यकर्ता सम्मेलन – 11

400 पार के लिए झोंकी पूरी ताकत :
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें 400 से पार करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यही वजह है कि आत्मविश्वास से भरपूर मुख्यमंत्री साय छग की सभी ग्यारह लोकसभा में जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। साथ ही श्री साय ने ओडिशा और झारखंड में भी भाजपा के पक्ष में भारी रुझान की बात कह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम साय ने बस्तर में 2 सहित सभी ग्यारह लोकसभा सीटों पर एक-एक कार्यकर्ता सम्मेलन कर कुल बारह कार्यकर्ता सम्मेलनों में अपनी उपस्थिति दी। इसी तरह यदि सामाजिक सम्मेलनों की यदि बात करें तो लगभग 24 बड़े सामाजिक सम्मेलनों को मुख्यमंत्री साय संबोधित कर चुके है। यानी मुख्यमंत्री ने लगभग हर विधानसभा में कम से कम एक जनसभा ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here