Home छत्तीसगढ़ जिस ग्राम में अधिक लड़ाई झगड़े होते हैं ऐसे ग्रामों में लगेंगे...

जिस ग्राम में अधिक लड़ाई झगड़े होते हैं ऐसे ग्रामों में लगेंगे पुलिस की चौपाल, एसपी शशि मोहन सिंह ने ली क्राइम मीटिंग , गुम इंसान की बरामदगी कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वाले एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव को किया गया पुरस्कृत

201
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर। जिस ग्राम में अधिक लड़ाई झगड़े होते हैं ऐसे ग्रामों में पुलिस की चौपाल लगेगी। एसपी शशि मोहन सिंह ने आज क्राइम मीटिंग ली। क्राइम मीटिंग के दौरान गुम इंसान की बरामदगी कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश जायसवाल एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव भानुप्रताप चंद्राकर को एसपी शशि मोहन सिंह ने पुरस्कृत किया।

आज पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने कार्यालय में क्राईम मीटिंग ली। मीटिंग में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण, रक्षित निरीक्षक एवं थाना/चौकी प्रभारी शामिल हुये। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराध, चालान, मर्ग, राहत प्रकरण, शिकायत, गुम इंसान की थाना/चौकीवार बारीकी से समीक्षा कर थाना प्रभारी एवं संबंधित एस.डी.ओ.पी. को शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही लंबित शिकायत/लंबित विभागीय जाॅंच/प्रारंभिक जाॅंच में लगातार कार्यवाही कर समयसीमा के भीतर जाॅंच कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। लंबित वारंट की तामीली अधिक से अधिक करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के निर्देश दिये गये।

क्षेत्र में अवैध गतिविधियों होने की सूचना पर कार्यवाही नहीं होने की दशा में जिम्मेदारी तयकर संबंधित थाना/चौकी प्रभारी के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रकरणों में लंबित राहत प्रकरणों की समीक्षा कर अविलंब निराकरण हेतु आवष्यक दिशा-निर्देश दिया गया। थाना/चौकी की साफ-सफाई एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की लगातार समीक्षा कर समयसीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना/चौकी के विभिन्न दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में थाना प्रभारी अपने एस.डी.ओ.पी. के साथ मिलकर नियमित विजिट करें एवं दुर्घटना में कमी लाने हेतु आवष्यक कार्यवाही करने हेतु कहा गया।

लंबित पासपार्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन, सिक/अवकाश गैरहाजिर प्रकरण, पीड़ित क्षतिपूर्ती प्रकरण, बंदी छुट्टी प्रकरण, सायबर टीप लाईन, सायबर पोर्टल प्रकरण एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने वाले जवाबदावा प्रकरण का समय पर प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मीटिंग के दौरान जिला पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे, उन्हें भी अपने अपने शाखा के कार्यों को पेंडिंग नहीं रखकर त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना/चौकी में काफी दिनों से पड़े लावारिस वाहन एवं सामान के संबंध में जानकारी लेकर उक्त वाहन एवं सामान को सुरक्षित रक्षित केन्द्र जशपुर में रखवाने हेतु कहा गया। शराब नष्टीकरण के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही कर नष्टीकरण करने हेतु कहा गया। नये कानून भारतीय न्याय संहिता का ज्ञान होना पुलिसकर्मियों के लिये अति आवश्यक है इस पर विस्तृत चर्चा की गई एवं थाना/चैकीवार विवेचकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु कहा गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में गांजा तस्करों, कफ सिरप तस्करों एवं अन्य तस्करी के विरूद्ध थाना/चौकी प्रभारी को प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित किया गया। दिगर राज्य/जिला से मादक पदार्थ की तस्करी न हो पाये इस हेतु मुखबीर तंत्र को एक्टिव कर लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।

थाना/चौकी क्षेत्र में अनेकों झगड़ेलू ग्राम हैं, इन ग्रामों में प्रति सप्ताह पुलिस की चौपाल लगाकर आमजनों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने हेतु कहा गया है, संबंधित एसडीओपी एवं थाना/चौकी प्रभारी लगातार उन ग्रामों का विजीट करने हेतु कहा गया है। आम जनता से मधुर संबंध बनाये रखें एवं उनका विष्वास जीतें ताकि विषम परिस्थति में सहयोग प्राप्त हो।

विजीबल पुलिसिंग एवं प्रोएक्टिव पुलिसिंग पर विशेष फोकस करते हुये कहा गया कि पुलिस के नियमित भ्रमण से असामाजिक तत्वों में भय होता है एवं घटना घटित होने पर धर पकड़ में आमजन से सहयोग भी प्राप्त होता है। नियमित रूप से सराफा बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों में पुलिस द्वारा भ्रमण कर संदिग्धों की चेकिंग करने हेतु कहा गया। क्षेत्र के बैंक में नियमित रूप से जाकर बैंक के अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

रात्रि गश्त को प्रभावी बनावें जिससे की चोरी एवं अन्य घटनाओं में कमी आये। थाना/चौकी क्षेत्र में गश्त, पेट्रोलिंग के लिये फिक्स पाईंट निर्धारित कर कर्मचारियों को ब्रीफ करने के उपरांत वायरलेस सेट एवं गष्त रजिस्टर देकर जवाबदारी तय कर कार्य लें। थाना/चौकी में कर्मचारियों का रोटेशन अनुसार ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे कर्मचारियों में सामंजस्य बना रहे।

विगत दिवस गुम इंसानों की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया गया था, जिले में सर्वाधिक गुम इंसान थाना पत्थलगांव द्वारा कुल 38 गुम इंसान बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया। इस हेतु एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रवेष कुमार जायसवाल एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी पत्थलगांव श्री भानूप्रताप चंद्राकर को पुलिस अधीक्षक द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बरामदगी में दूसरे स्थान पर रहने वाले थाना प्रभारी बगीचा एवं तीसरे स्थान पर थाना प्रभारी जशपुर को प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल कुमार सोनी, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, एस.डी.ओ.पी. बगीचा श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, श्री भावेष समरथ उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क./क्राईम), उप पुलिस अधीक्षक (नक्स.आप.) श्री ऐष्वर्य चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक सुरक्षा जशपुर श्री विजय सिंह राजपूत, प्रषिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानूप्रताप चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं कार्यालयीन शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here