Home छत्तीसगढ़ फिल्मी स्टाईल से भाग रहे मवेशी तस्करो के खिलाफ पुलिस ने की...

फिल्मी स्टाईल से भाग रहे मवेशी तस्करो के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 02 पीकअप सहित कुल 22 नग मवेशी जब्त, जशपुर जिले मे पशु तस्करी किसी भी सूरत में नहीं की जाएगी बर्दाश्त : एसपी

188
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर। फिल्मी स्टाईल से भाग रहे मवेशी तस्करो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 02 पीकअप सहित कुल 22 नग मवेशी जब्त किया है। एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जशपुर जिले मे पशु तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर सभी थाना/चौकी प्रभारियों को तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

पहले प्रकरण मे आज दिनांक 18.05.2024 के प्रातः 05 बजे थाना लोदाम को मुखबीर से सूचना मिली कि जशपुर क्षेत्र से एक पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ए. 4057 में मवेशियों को क्रूरता से भरकर तस्करी करते हुये नेशनल हाईवे-43 लोदाम होते हुये झारखंड की ओर जा रहा है, इस सूचना पर थाना लोदाम पुलिस स्टाॅफ द्वारा तत्काल बेरियर के पास नाकाबंदी किया गया एवं मुखबीर के बतायेनुसार उक्त पीकअप वाहन क्र. JH 01 FA 4057 रास्ते में आता दिखा, जिसके चालक को रोकने का प्रयास किया गया परंतु चालक द्वारा अपने पीकअप वाहन को और तेज गति से चलाते हुये टोल प्लाजा के स्टाॅपर को ठोकर मारकर दूसरे ओर चला गया, एवं चालक को पुलिस द्वारा पीछा करने की जानकारी मिलने पर अज्ञात वाहन चालक पीकअप वाहन को एक ढाबा के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस द्वारा उक्त वाहन से कुल 10 नग मवेशी बरामद किया गया, जिसमें से 04 नग मवेशी की मृत्यू हो चुकी थी।

दूसरे प्रकरण में आज सुबह 06ः30 बजे मुखबीर से थाना लोदाम को सूचना मिली कि कोनबीरा रोड से एक पीकअप क्रमांक JH01 FJ 2568 में मवेशी तस्करी की जा रही है एवं वह भी झारखंड की ओर जा रहा है, इस सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर पुलिस द्वारा पीछा किया गया, अज्ञात तस्कर द्वारा पुलिस द्वारा पीछा करता हुआ देखकर वह भी पीकअप वाहन को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, उक्त पीकअप से कुल 12 नग मवेशी जब्त किया गया।

दोनों प्रकरणों में लोदाम पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस पशु तस्करों के विरुद्ध एक विशेष रणनीति के तहत लगातार कार्य कर रही है, तस्करी के फरार आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, पशु तस्करी जिले में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here