Home छत्तीसगढ़ रायपुर का कुनकुरी सेवा सदन बना मरीजों के आशा का केन्द्र, मुख्यमंत्री...

रायपुर का कुनकुरी सेवा सदन बना मरीजों के आशा का केन्द्र, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिल रहा है लाभ, तीन माह में तीन सौ से अधिक मरीज हो चुके है लाभान्वित, मरीजों का हालचाल जानने पहुंची सीएम मैडम कौशल्या साय

324
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्र से उपचार के लिए राजधानी रायपुर आने वाले मरीज और उनके स्वजनों की सुविधा के लिए कुनकुरी सेवा सदन शुरू किया गया है। इस सदन में बीमारी से जुझ रहे मरीज और उनके स्वजनो को स्वास्थ्य सेवा संबंधी सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है ताकि उन्हें रायपुर में भटकना ना पड़े। यहां दो मेडिकल टीम और एक एंबुलेंस तैनात किया गया है। दरअसल,रायपुर में आंबेडकर मेडिकल कालेज,मेकाहारा,एम्स सहित नीजि चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के बस्तर से लेकर जशपुर तक से रोजाना सैकड़ों जरूरतमंद लोग रायपुर पहुंचते हैं। इन्हें उपचार के लिए कहां जाना है और क्या करना है? इन लोगों की जरूरत को महसूस करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी सेवा सदन की शुरूआत की पहल की है। 32 बेड की क्षमता वाले इस सेवा सदन का शुभारंभ इसी साल मार्च में हुआ है। अब तक 3 सौ से अधिक लोगों को इस सदन का लाभ मिल चुका है। उल्लेखनिय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मेडिकल सेवा को लेकर बहुत संवेदनशील रहे हैं। सांसद और केन्द्रीय मंत्री रहने के दौरान भी उन्होनें बीमार मरीजों की जरूरत और उनकी सहायता करने के लिए तत्परता से काम करते रहें हेै। मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ का कमान सम्हालने के बाद,सीएम कैम्प बगिया,जशपुर सहित पूरे प्रदेश के मरीजों की आशा का नया केन्द्र बन गया है। इस कैम्प से अब तक साढ़े 4 सौ से अधिक मरीजों को सहायता पहुंचाई जा चुकी है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री साय ने कार्यकाल के पहले दिन से ही सख्ती दिखानी शुरू कर दी थी। उन्होनें शपथ लेने के बाद एंबुलेंस सेवा को सुधारने का पहला निर्देश अधिकारियों को दिया था। इसके साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में सस्ती जेनरीक दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी मुख्यमंत्री के पहल पर हो चुकी है।

कौशल्या साय ने मरीजों से पूछा हालचाल :

बीते दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय कुनकुरी सेवा सदन पहुंची और यहां सेवा का लाभ उठा रहे मरीजों और उनके स्वजनों से चर्चा की। इस दौरान उन्होनें मरीजों से उनकी बीमारी और चल रहे उपचार की जानकारी लेने के साथ ही,सेवा सदन में मिल रही सुविधा के संबंध में विस्तार से जाना। श्रीमती साय ने सेवा सदन में कार्यकरत चिकित्सकों और कर्मचारियों को मरीजों को अच्छी सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here