Home छत्तीसगढ़ जशपुर पुलिस की गांजा तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही : बागबहार पुलिस...

जशपुर पुलिस की गांजा तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही : बागबहार पुलिस ने पुरूष एवं महिला गांजा तस्करों को पकड़ा , कार चालक फरार

427
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की है। बागबहार पुलिस ने पुरूष एवं महिला गांजा तस्करों को पकड़ा है। वहीं कार चालक फरार हो गया है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा गांजा तस्कर, नशीली दवाओं के तस्कर एवं पशु तस्करों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

विवार दिनांक 09.06.2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार क्र. सी.जी. 13 ए.एस. 5126 में ग्राम हल्दीझरिया की बिमला तिग्गा एवं निर्मला द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को कार में लोडकर कार चालक के साथ बिक्री करने हेतु ग्राम हल्दीझरिया से लैलुंगा की ओर जाने वाले हैं एवं दिलीप यादव सफेद रंग की स्कूटी क्र. सी.जी. 14 एम.पी. 6401 के पीछे महिला आरती कुजूर को बैठाकर कार के आगे-पीछे रेकी करते हुये जाने वाले हैं, मुखबीर द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानूप्रताप चंद्राकर के नेतृत्व में टीम का गठन कर धरपकड़ की कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा ग्राम हल्दीझरिया स्थित ग्रेजर चैक पहुंचकर हमराह स्टाॅफ एवं गवाहों के नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, उसी दौरान मुखबीर के बतायेनुसार सफेद रंग की स्कूटी क्र. सी.जी. 14 एम.पी. 6401 में सवार युवक एवं पीछे बैठी युवती आये, उन्हें पुलिस द्वारा रोकने के उपरांत पीछे से स्वीफ्ट डिजायर कार क्र. सी.जी. 13 ए.एस. 5126 आ रहा था, उसके चालक ने पुलिस को देखकर कार को खड़ी कर झाड़ी जंगल की ओर भाग गया, उसके भागने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर कार में सवार महिला से नाम पता पूछने पर अपना नाम बिमला तिग्गा बताई तथा पीछे सीट में बैठी महिला अपना नाम निर्मला तिग्गा दोनों निवासी हल्दीझरिया बताये। स्कूटी वाहन में रेकी करते हुये आ रहे चालक का नाम पूछने पर अपना नाम दिलीप कुमार यादव निवासी मुड़ाबहला बताया तथा स्कूटी में पीछे बैठी युवती अपना नाम आरती कुजूर बताई निवासी हल्दीझरिया बताई। उक्त सभी से फरार कार चालक का नाम पूछने पर उसे रायगढ़ जिला निवासी का होना बताये। उन सभी व्यक्तियों से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर गवाहों के समक्ष कार क्र. सी.जी. 13 ए.एस. 5126 की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 31 पैकेट मादक पदार्थ गांजा एवं अन्य सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी 13 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 44 पैकेट में 40.100 किलोग्राम कीमती 4,00,000 /- (चार लाख रू.) का मिलने पर तस्करी में कार एवं स्कूटी सहित जब्त कर अभियुक्तों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उन्होनें उक्त गांजा को तस्करी कर विक्रय करने हेतु ले जाना बताये। आरोपी दिलीप कुमार यादव उम्र 31 साल निवासी मुड़ाबहला पाकेरडांड़ थाना बागबहार, बिमला तिग्गा उम्र 35 साल निवासी हल्दीझरिया, निर्मला तिग्गा उम्र 38 साल निवासी हल्दीझरिया, आरती कुजूर उम्र 24 साल निवासी हल्दीझरिया थाना बागबहार का कृत्य धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर सभी अभियुक्तों को दिनांक 09.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानूप्रताप चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ, निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, स.उ.नि. नारायण साहू, स.उ.नि. हरिशंकर राम, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 582 दिनेष्वर यादव, आर. 28 आकाश कुजूर, म.आर. 735 पुनामनी भगत, आर. 383 आषीषन प्रभात टोप्पो, आर. 08 पदुम वर्मा, आर. 558 तुलसीदास रात्रे, आर. 157 राजकुमार बघेल, म.आर. सीमा पैंकरा एवं सायबर सेल से स.उ.नि. हरिशंकर राम, आर. 699 अनिल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन ने कहा है कि गांजा तस्करों के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना देवें, उनका नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा एवं उन्हें पुरस्कृत किया जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here