Home छत्तीसगढ़ सुंडरू ग्राम पंचायत का एक प्रमाणित समाचार प्रकाशित होने के बाद गुस्साए...

सुंडरू ग्राम पंचायत का एक प्रमाणित समाचार प्रकाशित होने के बाद गुस्साए उप सरपंच ने खोया अपना आपा, उप सरपंच कह रहा है बुजुर्ग बीमार पिता का पुत्र के द्वारा विशाखापट्टनम में इलाज कराना सही नहीं है, देखिए वीडियो

1357
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । सुंडरू ग्राम पंचायत का एक प्रमाणित समाचार प्रकाशित होने के बाद गुस्साए उप सरपंच ने अपना आपा खो दिया है। भवन का वीडियो बनाते हुए उप सरपंच कह रहा है बुजुर्ग बीमार पिता का पुत्र के द्वारा विशाखापट्टनम में इलाज कराना सही नहीं है।

जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील के ग्राम पंचायत सुंडरू का उप सरपंच सह शासकीय उचित मूल्य दुकान का राशन विक्रेता रवि नारायण यादव भवन के पास अपने अन्य साथियों के साथ आकर वीडियो बनाते हुए यह कह रहा है कि एक पत्रकार इतना पैसा कहां से लाता है कि वह इतना बड़ा बिल्डिंग बना लेता है और हर तीन माह में अपने लकवा ग्रस्त बीमार पिता को विशाखापट्टनम ले जाकर इलाज कराता है। मैं groundreporting.in के पाठकों से यह जानना चाहता हूं कि क्या एक पुत्र का कर्तव्य नहीं है कि वह अपने बीमार पिता का अच्छे अस्पताल में ले जाकर इलाज कराये।

आपको बता दूं सुंडरू ग्राम पंचायत का उप सरपंच रवि नारायण यादव सुंडरू ग्राम पंचायत के ही एक मरे हुए बुजुर्ग दंपति का राशन कार्ड अपने पास रखकर एक साल तक मरे हुए बुजुर्ग दंपति को जीवित बताकर राशन का आहरण करता रहा। पिछले साल 15 जून 2023 को इस मामले में मैं एक समाचार बनाया था। 14 जून 2023 को शाम के समय रवि नारायण अपने दो अन्य साथियों के साथ क्रमशः मुनेश्वर सिदार और राजकुमार सिदार के साथ भंडारडीपा स्थित भवन प्रेस कार्यालय में अपने फोर व्हीलर में पहुंचा था। समाचार प्रकाशित करने पर झारखंड से गुंडा बुलाकर हत्या कर देने की धमकी देते हुए गाली गलौज किया था। इसके बाद उप सरपंच रवि नारायण यादव पुन: प्रेस कार्यालय मे प्रवेश कर groundnreporting.in के संपादक संतोष गुप्ता से माफी मांगने लगता है और कहता है कि मेरे पापा का ब्रेन हेमरेज हो गया है भैया आप मुझे माफ कर दीजिए मैं गुस्से में आकर आपको बहुत सारा बात बोल दिया जो मुझे नहीं बोलना था। इसके बाद पत्रकार संतोष गुप्ता इमोशनली ब्लैकमेल हो जाते हैं क्योंकि उसके पिता भी एक लकवा ग्रस्त बुजुर्ग है। उसके बाद उप सरपंच रवि नारायण यादव से संपादक संतोष गुप्ता बोलता है कि जो भी गलती आपसे हुई मैं आपको क्षमा करता हूं लेकिन आप यहां बैठे हैं मैं आपके चमकाने धमकाने और जान से मारने की धमकी देने के कारण मैं विचलित हो गया हूं डरा हुआ हूं। इसलिए आप यहां का कोई भी वीडियो या वॉइस रिकॉर्डिंग नहीं करेंगे। इसके बाद संपादक संतोष गुप्ता विशाखापट्टनम के न्यूरो सर्जन डॉक्टर एनवीएस मोहन का मोबाइल नंबर उप सरपंच रवि नारायण यादव को देते हैं और कहते हैं कि यदि आप बोलेंगे तो आपके साथ पापा के इलाज के लिए विशाखापट्टनम चलने को तैयार है। इस पर उप सरपंच कहता है कि भैया झारसुगुड़ा से हम दोनों भाई फ्लाइट में पापा को लेकर इलाज कराने के लिए जाएंगे। इसके पश्चात उप सरपंच रवि नारायण यादव अपने जेब से मोबाइल को निकालते हुए पत्रकार संतोष गुप्ता को दिखाने लगता है कि भैया मैं यहां पर बैठकर आपका विश्वास का गला नहीं घोटूंगा। लेकिन उप सरपंच रवि नारायण यादव संपादक संतोष गुप्ता के विश्वास का गला घोटते हुए वहां चुपके से वीडियो बना लिया। 18 माह पहले बनाए गए वीडियो को ही उपसरपंच रवि नारायण यादव भाजपा मंडल तपकरा के व्हाट्सएप ग्रुप, कलयुगी व्हाट्सएप ग्रुप एवं धान मंडी तपकरा के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर पत्रकार संतोष गुप्ता के नाबालिग भांजा-भांजी के मान सम्मान को भी ठेस पहुंचा रहा है।

हद तो तब हो गई जब रौनियार समाज तपकरा के एक सम्मानित सदस्य अशोक गुप्ता के द्वारा भी उस वीडियो को सामाजिक ग्रुप में डालकर संतोष गुप्ता और उसके नाबालिग भांजा भांजी के सम्मान को ठेस पहुंचाने में अपना पूरा सहयोग किया है।

उप सरपंच रवि नारायण यादव 17 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार के दोपहर 1:40 पर पत्रकार संतोष गुप्ता के प्रेस कार्यालय के सामने आकर पत्रकार संतोष गुप्ता को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथी संतोष यादव एवं अन्य साथियों के साथ कार में बैठकर चला गया। इससे भी जब उसका मन नहीं भरा तब वह अपने साथी संतोष यादव एवं अन्य दो साथियों के साथ पत्रकार संतोष गुप्ता के अनुपस्थिति में घर के सामने आकर भवन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रहा है।

रवि नारायण यादव के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई पुलिसिया कार्यवाही नहीं होने से दिन-ब-दिन उपसरपंच सह राशन विक्रेता रवि नारायण यादव के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here