Home छत्तीसगढ़ नए साल में तपकरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता , 35 लाख...

नए साल में तपकरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता , 35 लाख रुपए के गांजा के साथ उत्तरप्रदेश के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओड़िशा का गांजा उत्तर प्रदेश में खपाने की थी तैयारी, पढिए पूरी खबर

527
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। नए साल में तपकरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 35 लाख रुपए के गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो गांजा तस्करो को तपकरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रविवार दिनांक 12.01.25 के प्रातः तपकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की एक मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP09CM-8238 से दो व्यक्ति ओड़िशा राज्य से गांजा लेकर तपकरा , घुमरा,बनडेगा मार्ग से होते हुए उत्तरप्रदेश की ओर बिक्री करने के उद्देश्य से ले जा रहे हैं, जिसमे चालक नीला रंग का जींस पैंट व स्लेटी रंग का स्वेटर पहना है तथा कार के पीछे सीट में बैठा व्यक्ति नीला रंग का जैकेट व स्लेटी रंग का पैंट पहना है। सूचना पर थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर द्वारा मुखबीर की सूचना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर थाना तपकरा व थाना फरसबाहार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर तपकरा, घुमरा, बनडेगा मार्ग में तत्काल नाकाबंदी की गई, तथा आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था, इसी दौरान मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP09CM-8238 आता दिखाई दिया, जिसे नाकाबंदी कर रोक कर तलाशी लेने पर ड्राइवर के बगल वाली सीट के नीचे 07 पैकेट, पीछे की सीट के नीचे से 11 पैकेट व कार के पीछे डिक्की से 28 पैकेट इस प्रकार कुल 46 पैकेट, भूरे रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ गांजा बरामद किया गया। बरामद किए गए गांजे का कुल वजन 1 क्विंटल के करीब है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रु है।

कार से गांजे की तस्करी कर रहे सूरज गौतम पिता धीरन बलीराम गौतम उम्र 19 वर्ष निवासी मुशीलाठपुर थाना भदोही जिला भदोही (उत्तरप्रदेश) एवं शिवम गुप्ता पिता वालेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी सहरमा, दुर्गागंज थाना बरसठी जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश)
को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही तस्करी के लिए प्रयुक्त कार, आरोपियों के मोबाइल, को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर थाना तपकरा में 20(ख)ii(ग) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि गांजे की तस्करी होने वाली है, तीन थानों की पुलिस को नाकेबंदी में लगाया गया था, अंततः तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आए। इसके मास्टर माइंड को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here