Home छत्तीसगढ़ 35 वीं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन : कलेक्टर SSP...

35 वीं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन : कलेक्टर SSP ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत, सड़क सुरक्षा माह के दौरान 7 लाख रूपये से अधिक की चालानी कार्यवाही भी की गई, पढ़िये पूरी खबर

524
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात नियमों का पालन कराने हेतु जशपुर पुलिस द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक 35 वीं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया था। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। SSP शशि मोहन सिंह के नेतृत्व एवं दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस द्वारा अंजोर रथ के माध्यम से जिले के 30 से अधिक हॉट-बाजारों में जाकर यातायात जागरूकता से संबंधित विडियो फोटो के माध्यम से आम जनताओं को जागरूक किया गया।साथ ही विभिन्न स्कूलों/कालेजों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त यमराज के प्रतीक के माध्यम से भी लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाईस दिया गया।

जशपुर पुलिस द्वारा विद्यालयीन छात्रों जैसे एनसीसी कैडेट, स्काउड गाईड, नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा जिले के चौक-चौराहों में जाकर आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन एवं महत्ता के बारे में बताया गया, साथ ही अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें जिससे आप सुरक्षित रहेगें आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा।

जशपुर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन कराने हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त चालानी कार्यवाही भी गई है, जिससे कि आम जनता ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु सजग रह सके। जशपुर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के दौरान नशे की हालात में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 75 प्रकरण में 2 लाख रुपए , बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओव्हर स्पीड जैसे अन्य 1605 प्रकरण में 5 लाख 31 हजार 4 सौ रुपए सहित कुल 1680 प्रकरण में 7 लाख 31 हजार 4 सौ रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है।

जशपुर पुलिस द्वारा 35 वीं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूल कालेजों में सड़क सुरक्षा के संबंध में विभिन कार्यक्रमों जैसे निबंध, चित्रकला, स्लोगन, प्रश्नोतरी, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने पर समापन दिवस को संबंधित छात्र /छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जशपुर पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु अत्यंत संवेदनशील है, यहां यह बताना आवश्यक है कि वर्ष 2023 में सड़क दुर्घनाओं में 246 लोगों की मृत्यु हुई थी जिसके अपेक्षाकृत वर्ष 2024 में 341 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है जिसको लेकर जशपुर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने हेतु लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सड़क दुर्घटनाओं से बचें, आपका जीवन, आपके परिवार के लिए अमूल्य है।

35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के समापन समारोह के दौरान कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास, SSP जशपुर शशिमोहन सिंह, डीएसपी यातायात श्रीमती मंजुलता बाज, जिला परिवहन अधिकारी जशपुर श विजय निकुंज, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना टोप्पो, सहित यातायात पुलिस जशपुर के अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here