Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले से बड़ी खबर : नाबालिग लड़की व अपनी छः माह...

जशपुर जिले से बड़ी खबर : नाबालिग लड़की व अपनी छः माह की बच्ची को रेलवे स्टेशन में लावारिश हालत में छोड़, भागने वाली कलयुगी मां को पुलिस ने तमिलनाडु किया गिरफ्तार

1078
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । जशपुर जिले से बड़ी खबर है।नाबालिग लड़की व अपनी छः माह की बच्ची को रेलवे स्टेशन में लावारिश हालत में छोड़, भागने वाली कलयुगी मां को पुलिस ने तमिलनाडु गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत एक गांव की प्रार्थिया ने दिनांक 12.06.24 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 03.06.24 को वह सुबह 07 बजे के लगभग गांव के ही एक घर में मजदूरी करने गई थी, दोपहर 11 बजे के लगभग अपने घर आई तो देखी कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में नहीं है, जिसके संबंध में अपनी छोटी बेटी से पूछताछ करने पर वह बताई की, उसकी
14 वर्षीय नाबालिक बेटी को उसके पड़ोस में रहने वाली आरोपिया पुष्पा सुरेन अपने साथ ले गई है, आरोपिया के साथ आरोपिया की छ: माह की बच्ची भी है, शाम तक प्रार्थिया की नाबालिक बेटी व आरोपिया पुष्पा सुरेन के घर नहीं लौटने पर प्रार्थिया द्वारा आस पड़ोस, रिश्तेदारों में पता किया गया, कहीं पता नहीं चला।

रिपोर्ट पर थाना आस्ता में आरोपिया पुष्पा सुरेन के विरुद्ध 363 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लेते हुए, नाबालिग बालिका की पता साजी शुरू की गई।

विवेचना के दौरान दिनांक 18.07.24 को जशपुर पुलिस को पता चला कि राउरकेला रेलवे स्टेशन में एक नाबालिग लड़की है, उसके साथ छ: माह की छोटी बच्ची है, जो की लावारिश हालत में रेलवे स्टेशन में हैं, जिन्हें रेलवे पुलिस द्वारा सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर, नाबालिग लड़की से पूछताछ कर जशपुर पुलिस से संपर्क किया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में
जशपुर पुलिस द्वारा तत्काल राउरकेला, उड़ीसा जाकर नाबालिग बालिका व छः माह की बच्ची को दस्तयाब कर वापस लाया गया और सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया था।

पूछताछ पर नाबालिग पीड़ित बालिका ने बताया कि आरोपिया पुष्पा सुरेन उसे बहला फुसलाकर, काम करने के बहाने रायगढ़ ले गई थी, वहां कुछ दिन घरेलू काम करने के बाद, उसे बिलासपुर ले गई, वहां भी कुछ दिन काम किए, फिर आरोपिया उसे लेकर राउरकेला आई, वहां रेलवे स्टेशन में नाबालिग पीड़िता के हाथ में अपनी छः माह की बच्ची को देकर हमे छोड़कर ट्रेन से कहीं चली गई।

जशपुर पुलिस द्वारा लगातार फरार आरोपिया की पतसाजी की जा रही थी इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की आरोपिया पुष्पा सुरेन तमिलनाडु में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में एक पुलिस टीम गठित कर तमिलनाडु रवाना की गई, जहां ग्राम उथामानालूर थाना अचारपकम, जिला चेंगलपत(तमिलनाडु) से आरोपिया पुष्पा सुरेन को गिरफ्तार कर वापस लाया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपिया द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने व अपराध सबूत पाए जाने पर दिनांक शनिवार श को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here