Home छत्तीसगढ़ हमारी संस्कृति में पौराणिक युग से लेकर हमेशा से महिलाओं का रहा...

हमारी संस्कृति में पौराणिक युग से लेकर हमेशा से महिलाओं का रहा है सर्वोच्च सम्मान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 353 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

322
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में आज शनिवार को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान की स्तुति कर वैदिक रीति रिवाज से विवाह मंडप की अर्चना कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने जोड़े को उपहार देते हुए आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने सभी जोड़ों के पास जाकर उनपर पुष्प वर्षा कर अपना आशीष दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नवविवाहित जोड़ों को उनके दाम्पत्य जीवन को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद स्वरूप मंगल संदेश का वाचन किया। उन्होंने स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव को नमन करते हुए कहा कि हम सभी के लिए आज बहुत ही हर्ष का विषय है कि हमारे 353 बेटियों का विवाह सभी नक्षत्रों आम पंचतत्वों को साक्षी बना कर संपन्न कराया जा रहा है। आप सभी का दाम्पत्य जीवन प्रेम और विश्वास के आधार पर सदैव सुखी रहे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं एवं बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में पौराणिक युग से लेकर हमेशा से महिलाओं को सर्वोच्च पद दिया गया है। आज देश के सर्वोच्च पद पर भी एक महिला विराजमान हैं। खेल जगत से लेकर अंतरिक्ष तक हर जगह महिलाओं ने अपना वर्चस्व स्थापित किया है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश के विकास के लिए इस बार एक विकासात्मक बजट बनाया गया है। जिसमें जशपुर के विकास के लिए भी बहुत से कार्यों के लिए राशि आबंटित की गई है। जिसके तहत पिछले बजट में जहां कुनकुरी में 220 बिस्तर में अस्पताल निर्माण की घोषणा हुई थी इस वर्ष कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए घोषणा की गई है। इज़के अतिरिक्त स्वास्थ्य क्षेत्र में वृद्धि के लिए नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेज, जशपुर में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। सिरिमकेला जशपुर में पीएचसी की स्थापन एवं कोतबा जशपुर में सीएचसी का उन्नयन भी किया जाएगा। तहसील दुलदुला में आईटीआई, जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम, बैडमिंटन कोर्ट, मिनी स्टेडियम एवं इन्डोर हॉल का निर्माण भी किया जाएगा। जशपुर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना के साथ पर्यटन के विकास के लिए जशपुर में पर्यटन सर्किट का विकास किया जाएगा। जिसमें पंडरापाट, मयाली, कैलाशगुफा, मैनपाट आदि को शामिल किया जाएगा। विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग की ख्याति प्राप्त मधेश्वर महादेव पर्वत के निकट मयाली पर्यटन क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म अंतर्गत वाटर स्पोर्ट गतिविधियों के विकास एवं जशपुर में नवीन सायबर थाने खोलने का निर्णय लिया गया है।

पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय ने कहा कि आज हम सभी के लिए स्मरणीय दिन है हम सभी के आदर्श स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव के जयंती दिवस पर 353 महिला शक्ति नव दाम्पत्य जीवन की शुरुआत कर रहीं हैं। विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज जशपुर की बेटियां विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहीं हैं। यहीं वे महिलाएं हैं जो कभी मां कभी बहु तो कभी बेटी तो समय आने पर हर क्षेत्र में विजय का परचम लहरा रहीं है। हम सभी को इस मातृशक्ति का सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, कमिश्नर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत सदस्य श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री राजेश कुमार गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के विवाह में राज्य सरकार द्वारा 50 हजार की राशि खर्च की जाती है। पहले यह राशि 25 हजार थी, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। इनमें 35 हजार रुपए की प्रोत्साहन और परिवहन राशि का चेक मुख्यमंत्री ने नव विवाहित जोड़ों को सौंपा। शेष राशि से वर और वधू दोनों के लिए आभूषण, श्रृंगार, वस्त्र एवं अन्य सामग्री प्रदान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here