Home छत्तीसगढ़ पहाड़ी कोरवा की बेरहमी से हत्या कर फरार चल रहा महज 20...

पहाड़ी कोरवा की बेरहमी से हत्या कर फरार चल रहा महज 20 साल का आरोपी उमेश कुमार यादव गुजरात से गिरफ्तार, संत कुमार यादव, टूपो यादव व उमेश कुमार यादव ने मिलकर लाल राम कोरवा को उतारा था मौत के घाट, पढिए पूरी खबर

663
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। पहाड़ी कोरवा की बेरहमी से हत्या कर फरार चल रहा महज 20 साल का आरोपी उमेश कुमार यादव को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक संत कुमार यादव, टूपो यादव व उमेश कुमार यादव ने मिलकर लाल राम कोरवा को लाठी डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद मामले में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी वहीं तीसरा आरोपी उमेश कुमार यादव घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।

आपको बता दें 27 अगस्त 2023 को जशपुर जिले के ग्राम तूतीटोली मैना, थाना सन्ना निवासी, लाल राम कोरवा पिता बारी राम कोरवा, उम्र 45 वर्ष ने थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह 22 अगस्त 2023 को शाम लगभग 06.00 बजे वह अपने बहन दामाद से मिलने उनके ग्राम मैना में ही स्थित उनके घर जा रहा था, इस दौरान रास्ते में दर्री दाड़ी के पास कुछ महिलाएं पानी लेकर आ रही थी, जो कि उसे पागल समझकर हल्ला गुल्ला करने लगी, जिसे सुनकर ग्राम मैना के ही, उमेश यादव, टूपो यादव व संत कुमार यादव हाथ में लाठी डंडा लेकर आए और उसे गंदी गालियां देते हुए, जान से मारने की धमकी देते हुए उससे मारपीट किए थे।

रिपोर्ट पर थाना सन्ना में मारपीट व गाली गलौच के लिए भा.द. वि. की धारा 294,506,323 व 34 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था, व प्रार्थी लाल राम कोरवा को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सन्ना में एडमिट किया गया था इसी दौरान रिपोर्ट के एक दिन बाद ही 28 अगस्त 2023 को ईलाज के दौरान प्रार्थी लाल राम की मृत्यु हो गई,। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मारपीट से आई चोट के कारण मृत्यु होना बताने पर, थाना सन्ना में उक्त तीनों आरोपियों क्रमशः उमेश यादव, टूपो यादव व संत कुमार यादव के विरुद्ध 302 भादवि का अपराध दर्ज कर तत्काल कार्यवाही करते हुए दो आरोपी संत कुमार यादव उम्र 38 वर्ष तथा टूपो यादव उम्र 42 वर्ष दोनों निवासी ग्राम मैना थाना सन्ना को गिरफ्तार कर 29 अगस्त 2023 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था तथा हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की लाठी डंडा को भी पुलिस के द्वारा बरामद कर जब्त कर लिया गया था।

उक्त मामले में एक आरोपी उमेश कुमार यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मैना थाना सन्ना जिला जशपुर (छ. ग) घटना दिनांक से फरार था, जिसकी पुलिस के द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को, मुखबीर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला ,कि उक्त फरार आरोपी उमेश यादव, गुजरात राज्य के डोंगरी नाम के एक गांव में जो कि जिला बलसाड (गुजरात) के अंतर्गत आता है, वहां मुंबई ढाबा नाम के एक ढाबे में काम कर रहा है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व एसडीओपी बगीचा श्री दिलीप कोसले के मार्गदर्शन में थाना सन्ना से पुलिस की एक टीम को फरार आरोपी की पतसाजी हेतु गुजरात रवाना किया गया, जहां ग्राम डोंगरी, थाना डोंगरी जिला बलसाड से पुलिस टीम के द्वारा आरोपी उमेश यादव को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। जिसे दिनांक 08.02.25 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस फरार आरोपियों के धर पकड़ हेतु विशेष प्रयास कर रही है, आने वाले समय में, और भी फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here