Home छत्तीसगढ़ प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों के भण्डारण व बिक्री करने वाले दो...

प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों के भण्डारण व बिक्री करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार , जब्त सामग्री की कीमत लाखों में, पढ़िए पूरी खबर

434
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर। प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों के भण्डारण व बिक्री करने वाले दो सगे भाईयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक जब्त सामग्री की कीमत लाखों में है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में मंगलवार दिनांक 08.04.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर स्थित एक मकान में एक व्यक्ति प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्री रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। निर्देश प्राप्त होने के बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान में स्थित मकान के पास जाकर पाईंटर भेजकर टेस्ट पर्चेस कराया गया। व्यक्ति द्वारा जैसे ही पाईंटर को हुक्का से संबंधित सामग्री दिया गया उसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहन लाल मंदानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके मकान की तलाशी लेने पर मकान के कमरे में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का जखीरा रखा होना पाया गया। मोहन लाल मंदानी से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

आरोपी मोहन लाल मंदानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 4(क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

इसी प्रकार मंगलवार दिनांक 08.04.25 को ही एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जयस्तंभ चौक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस दुकान में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री/भण्डारण करते पान दुकान के संचालक अशोक कुमार मंदानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 54/25 धारा 4(क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

दोनों आरोपियों से जब्त हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 20,00,000/- रूपये है। आरोपी मोहन लाल मंदानी एवं अशोक कुमार मंदानी दोनों रिश्ते में सगे भाई है तथा दोनों आरोपी पूर्व में भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण व बिक्री करने के प्रकरणों में थाना खम्हाडीह एवं गोलबाजार से जेल निरूद्ध रह चुके है।

गिरफ्तार आरोपी मोहन लाल मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 63 साल मकान नंबर एम-34 राजीव नगर थाना खम्हारडीह रायपुर का रहने वाला है वही अशोक कुमार मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 58 साल न
राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर का रहने वाला है गिरफ्तार दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here