Home छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई : प्रेमी ही निकला हत्यारा,...

पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई : प्रेमी ही निकला हत्यारा, प्रेमिका की किसी और लड़के से होने वाली थी शादी, पढ़िए हत्या की पूरी कहानी

649
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। प्रेमिका की किसी और लड़के से शादी होने वाली थी, इस बात को लेकर प्रेमी काफी परेशान था। आरोपी इस बात को सुलझाने के लिए अपनी प्रेमिका को जंगल में मिलने के लिए बुलाया। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कई तरह से समझाने का प्रयास किया कि उन दोनों के बीच में काफी समय से प्रेम प्रसंग है और वह दूसरे लड़के से शादी न करे लेकिन प्रेमिका प्रेमी की बात को मानने को तैयार नहीं थी। इसी बीच प्रेमी आवेश में आकर पहले प्रेमिका के गला को दबा दिया जिससे वह बेहोश हो गई और बाद में वह प्रेमिका की चुनरी को फांसी का फंदा बनाकर एक पेड़ में लटका दिया जिससे पुलिस वालों को यह लगे कि प्रेमिका ने आत्महत्या की है।

इस मामले को लेकर प्रार्थी सरपंच ग्राम पंचायत बटूंगा, नकुल साय ने पिछले माह दिनांक 06.04.25 को थाना बगीचा में मर्ग दर्ज कराया था कि उसकी बड़ी बेटी मृतिका प्रतिमा बाई, उम्र 25 वर्ष, दिनांक 05.04.25 को दोपहर करीब एक बजे से घर वालों को बिना बताए कहीं चली गई थी, जो कि शाम तक वापस नहीं लौटी, तो घर वाले उसकी पता साजी कर रहे थे, इसी दौरान दिनांक 06.04.25 को गांव के जुल्फी टोंगरी जंगल में उसकी बेटी प्रतिमा बाई का शव एक पेड़ में फांसी से लटका मिला।

पुलिस के द्वारा तत्काल मर्ग दर्ज कर,घटना स्थल जाकर शव का पंचनामा कर, डॉक्टर के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर द्वारा लापरवाही पूर्वक पीएम करते हुए पीएम रिपोर्ट को सुसाइडल लेख किया गया था । किंतु मृतिका के परिजनों के द्वारा ,किसी के द्वारा हत्या कर शव को फांसी में टांग देने की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर से की गई थी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी बगीचा को सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में मृत्यु संदेहास्पद पाए जाने से पीएम रीपोर्ट को मय फोटोग्राफ, केस डायरी सहित फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया, फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ , डॉ . रवि किरण तिर्की व डॉ. सुनील खाखा के द्वारा जांच उपरांत अपनी रिपोर्ट में मृत्यु का कारण,गला दबाकर हत्यात्मक लेख करने पर, पुलिस के द्वारा थाना बगीचा में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1),238(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

चूंकि मामला महिला के हत्या कर शव को फांसी में टांगने से संबंधित था, व आरोपी अज्ञात था,अतः पुलिस के द्वारा हत्या के क्या संभावित कारण हो सकते हैं, उनके ऊपर बारीकी से तफ्तीश कर रही थी, कही मृतिका का किसी से विवाद तो नहीं था, इसी दौरान पुलिस को मालूम चला कि मृतिका का प्रेम संबंध, गांव के ही आरोपी प्रमोद राम के साथ कई वर्षों से चल रहा था, तथा मृतिका की शादी घर वालो ने कहीं और तय कर दी थी, पुलिस ने जब उस दिशा में अपनी जांच तेज की, व मृतिका के घर वालों से भी पूछताछ करने पर, उन्होंने भी आरोपी प्रमोद राम के ऊपर, मृतिका की हत्या कर फांसी में टांग देने हेतु संदेह जाहिर किया। जांच के दौरान पुलिस को मुखबीर के जरिए मालूम चला कि घटना दिनांक को आरोपी प्रमोद राम, मृतिका प्रतिमा बाई से मिलने जंगल गया था, व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से भी यह बात स्पष्ट हो गई कि, मृतिका की फोन पर अंतिम बार, आरोपी प्रमोद राम से ही बातचीत हुई थी।

पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही आरोपी प्रमोद राम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, परंतु पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ पर आरोपी प्रमोद राम टूट गया और बताया कि वह और मृतिका प्रतिमा बाई के मध्य काफी समय से प्रेम सम्बन्ध था, और मृतिका प्रतिमा बाई की शादी उसके घर वालों ने कहीं और तय कर दी थी, इसी बात को लेकर वह घटना दिनांक को मृतिका प्रतिमा बाई को फोन कर मिलने के लिए जुल्फी टोंगरी जंगल में बुलाया, इस दौरान वह शराब भी पिया हुआ था, जंगल में मिलने के दौरान आरोपी प्रमोद राम ने मृतिका प्रतिमा बाई को, उसको छोड़कर, दूसरे व्यक्ति से शादी करने से मना करने लगा, परंतु मृतिका प्रतिमा बाई उसकी बात नहीं मान रही थी, और घर वालों के द्वारा तय किए गए रिश्ते में शादी करना चाह रही थी, जिससे आरोपी नाराज होकर, मृतिका प्रतिमा बाई की गला दबाने लगा, जिससे मृतिका बेहोश हो गई तब आरोपी ने मृतिका की चुनरी से फांसी का फंदा बनाकर पेड़ में टांग दिया जिससे मृतिका की मृत्यु हो गई और वह चुपचाप अपने घर लौट गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना के समय प्रयुक्त मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। आरोपी प्रमोद राम के द्वारा हत्या के बाद मृतिका के मोबाइल को जंगल में फेंक देना व सिम को चूल्हे में जलाकर नष्ट करना बताया गया है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस जांच कर रही है।

आरोपी प्रमोद राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए, अंधे कत्ल का खुलासा कर लिया है, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here