Home छत्तीसगढ़ मिर्च की खेती के साथ गांजे की खेती करने वाले आरोपी धनुषधारी...

मिर्च की खेती के साथ गांजे की खेती करने वाले आरोपी धनुषधारी यादव को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ चौकी में 20(ए) एन. डी. प. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

590
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। मिर्च की खेती के साथ गांजे की खेती करने वाले आरोपी धनुषधारी यादव को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जशपुर जिले के पंडरापाठ चौकी में 20(ए) एन. डी. प. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

17 अगस्त 2025 को चौकी पंडरापाठ पुलिस को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी, कि चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत,ग्राम गायबुड़ा निवासी आरोपी धनुषधारी यादव उम्र 40 वर्ष, अपने मिर्ची की बाड़ी, में अवैध रूप से, मादक पदार्थ गांजा के तीन नग पौधे को उगाया है व उसके पत्ती व डंठल को काटकर, बाड़ी में ही सुखाया है, जिस पर चौकी पंडरापाठ पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी की दिशा निर्देश पर, मुखबिर के बताए स्थान ग्राम गायबुड़ा जाकर, संदेही आरोपी धनुषधारी यादव की मिर्ची बाड़ी की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस को बाड़ी में सुखाकर रखे गए, गांजे की पत्ती व डंठल तथा तीन नग जमीन में उगा हुआ, गांजे के पौधा का ठूंठ मिला। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी धनुषधारी यादव को हिरासत में लेते हुए, उसके कब्जे से गांजा की पत्ती, डंठल व तीन नग गांजा का कटा हुआ पौधा(ठूंठ) को बरामद कर जब्त कर लिया गया। जब्त गांजे का कुल वजन 2 किलो 40 ग्राम है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4000 रु है।

पुलिस के द्वारा चौकी पंडरापाठ में, अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा उगाने के लिए, आरोपी धनुषधारी यादव के खिलाफ 20(ए) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी धनुष धारी यादव ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके द्वारा ही अपनी बाड़ी में तीन नग गांजे के पौधे को उगाया गया था।

आरोपी धनुष धारी यादव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस ने चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम गायबुड़ा में, अपनी बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा उगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे की पत्ती, डंठल व पौधे को भी जब्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here