Home छत्तीसगढ़ CG : न्यायालय के समक्ष दुष्कर्म पीड़िता के पक्ष में गवाही देने...

CG : न्यायालय के समक्ष दुष्कर्म पीड़िता के पक्ष में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

447
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर। न्यायालय के समक्ष दुष्कर्म पीड़िता के पक्ष में गवाही देने पर जान से मारने की धमकीत देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी प्रमोद वर्मा निवासी तिल्दा नेवरा ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह थाना तिल्दा नेवरा के अपराध क्रमांक 109/2021 धारा 376, 120बी, 450, 506, 307 भादवि के मामले में साक्षी है, उक्त प्रकरण में आरोपी बालकृष्ण जांगडे द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की नियत से चाकू से हमला कर उस पर जानलेवा हमला किया गया था। प्रकरण में प्रार्थी को दिनांक 07.08.2025 को न्यायालय रायपुर में गवाही देने हेतु नोटिस प्राप्त हुआ था। प्रार्थी को जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा, सूरज वर्मा, रवि उर्फ गप्पू वर्मा, रजत वर्मा, अजय राहूजा एवं दीपक उर्फ बबलू वर्मा द्वारा मोबाईल फोन में फोन कर पीड़िता के पक्ष में गवाही नहीं देने और आरोपी पक्ष से समझौता करने कहा जा रहा था, ऐसा नहीं करने पर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके साथ ही उक्त व्यक्ति प्रार्थी के घर जाकर उसके घर के अन्य सदस्यों को भी धमकी दे रहे थे। इस तरह जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा, सूरज वर्मा, रवि उर्फ गप्पू वर्मा, रजत वर्मा, अजय राहूजा एवं दीपक उर्फ बबलू वर्मा द्वारा आरोपी को बचाने हेतु प्रार्थी को न्यायालय के समक्ष गवाही नहीं देने हेतु जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 358/25 धारा 232(1), 190 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा, सूरज वर्मा, रवि उर्फ गप्पू वर्मा, रजत वर्मा, अजय राहूजा एवं दीपक उर्फ बबलू वर्मा को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा थाना तिल्दा नेवरा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी :

जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा पिता मोतीलाल शर्मा उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्र0 02 सासाहोली थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

सूरज वर्मा पिता अरूण वर्मा उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्र0 17 तिल्दा श्याम नगर थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

रवि उर्फ गप्पू वर्मा पिता बनवाली राम वर्मा उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्र0 02 तुलसी नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

रजत वर्मा पिता गजेन्द्र कुमार वर्मा उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्र0 03 छतौद थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

अजय राहूजा पिता विजय राहूजा उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्र0 02 सासाहोली थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

दीपक उर्फ बबलू वर्मा पिता स्व0 प्रेमलाल वर्मा उम्र 41 साल निवासी वार्ड क्र0 01 जोता थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here