Home छत्तीसगढ़ साले ने जीजा के पेट में ऐसा जोरदार मारा लात की पेट...

साले ने जीजा के पेट में ऐसा जोरदार मारा लात की पेट की फट गई अंतड़ी, हो गई मौत, पुलिस ने साले को किया गिरफ्तार

742
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। साले ने जीजा के पेट में ऐसा जोरदार लात मारा की पेट की अंतड़ी फट गई और जीजा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार करने के बाद जशपुर न्यायालय में पेश किया था जहां न्यायालय के आदेश पर आरोपी साले को जिला जेल जशपुर दाखिल करा दिया गया है।

मृतक रामसाय राम

हत्या की घटना के संबंध में प्रार्थी कुटका राम, उम्र 72 वर्ष, निवासी लोखंडी, ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वह मृतक रामसाय राम का पिता है, दिनांक 16.08.25 को उसके बेटे मृतक रामसाय राम व उसकी बहु के मध्य किसी, बात को लेकर वादविवाद होने पर, उसकी बहु नाराज होकर, ग्राम लोखंडी के ही बस्ती बनडीपा, स्थित अपने मायके में चली गई थी। दिनांक 21.08.25 की रात्रि में वे सभी भोजन करके, आराम कर रहे थे, इसी दौरान उसका बेटा मृतक रामसाय राम, अपनी पत्नी को लेने जा रहा हूं, बोलकर अपनी पत्नी के मायके बनडीपा, लोखंडी गया व रात्रि लगभग 11.00 बजे घर वापस आकर बताया कि उसकी पत्नी के मायके में उसका साला , आरोपी सत्यम राम, के द्वारा अपनी बहन को तुम्हारे साथ नहीं भेजूंगा, कहते हुए, इसके साथ वाद विवाद करने लगा, व गुस्से में मृतक रामसाय राम के पेट में, जोरदार लात मारा है, जिससे उसके पेट में दर्द हो रहा है । इसके बाद दिनांक 22.08.25 को शाम करीब 4.00 बजे उसके बेटे की मृत्यु हो गई।

रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा तत्काल मर्ग कायम कर कार्यवाही करते हुए ग्राम लोखंडी में घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा किया गया, व शव का डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर के द्वारा शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पेट में लगी, चोट के कारण, अंतड़ी फट जाने से, अत्यधिक रक्त स्राव होने के कारण मृत्यु होना बताने पर, पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में हत्या के लिए आरोपी सत्यम राम उम्र 25 वर्ष के विरुद्ध, बीएनएस की धारा 103 , के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सत्यम राम को हिरासत में ले लिया गया। मामले में आरोपी सत्यम राम उम्र 25 वर्ष निवासी लोखंडी, थाना सिटी कोतवाली जशपुर जिला जशपुर के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में, हुई हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here