Home छत्तीसगढ़ फर्जी सिम कार्ड के जरिए संगठित धोखाधड़ी का खुलासा : कमीशन पर...

फर्जी सिम कार्ड के जरिए संगठित धोखाधड़ी का खुलासा : कमीशन पर सिम बेचकर अवैध लेन-देन करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

225
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

दुर्ग। फर्जी सिम कार्ड के जरिए संगठित धोखाधड़ी का पुलिस ने खुलासा किया है। कमीशन पर सिम बेचकर अवैध लेन-देन करने वाले 04 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दिनांक 03.05.2026 को प्रार्थी आयुष ताम्रकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी रिसाली बस्ती, थाना नेवई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके परिचित द्वारा विश्वास में लेकर उसके नाम से सिम कार्ड प्राप्त किया गया एवं उसे वापस न करते हुए अन्य व्यक्तियों को दे दिया गया।

पुलिस की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी टी. भार्गव राव द्वारा प्रार्थी को अपने साथ मोबाइल दुकान ले जाकर उसके नाम से सिम जारी कराया गया और उसे स्वयं रख लिया गया। इसके पश्चात उक्त सिम को कमीशन के आधार पर क्रमशः अन्य आरोपियों को अधिक राशि में बेचा गया, जिससे एक संगठित श्रृंखला बनाकर सिम कार्ड का उपयोग अवैध आर्थिक लेन-देन में किया जा रहा था।

प्रकरण में धारा 318(4), 3(5) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दिनांक 04.05.2026 को 04 आरोपियों टी. भार्गव राव, उम्र 20 वर्ष, निवासी लक्ष्मीनगर, रिसाली भिलाई, ज्ञानेश मंडावी, उम्र 19 वर्ष, निवासी इंदिरानगर, उतई , हर्षित साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी रिसाली गांव, नेवई एवं दीपक प्रजापति, उम्र 20 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाइल फोन जब्त किए गए। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फैजान कुरैशी फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है। पुलिस ने सभी चारो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here