Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के ईलाज के लिये 3.95...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के ईलाज के लिये 3.95 लाख की सहायता राशि की स्वीकृत, परिजनों की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देने के बाद मिली बड़ी राहत

276
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनहितैषी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जशपुर जिले के गंभीर किडनी रोगी श्री जितेन्द्र कुमार यादव उम्र 44 वर्ष को बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उपचार के लिए 3,95,121 (तीन लाख पचानवे हजार एक सौ इक्कीस रुपये) की सहायता राशि स्वीकृत की है।मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर निवासी श्री जितेन्द्र कुमार यादव गंभीर किडनी रोग से पीड़ित हैं तथा उन्हें रेनल ट्रांसप्लांट (किडनी प्रत्यारोपण) की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार में कठिनाई आ रही थी। मरीज के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास स्थित सीएम कैंप कार्यालय, बगिया पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत करते हुए उपचार हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निर्देश के बाद मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत सहायता राशि स्वीकृत की गई। राज्य नोडल एजेंसी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि जी. आर. दोशी एवं के. एम. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद (गुजरात) में किडनी प्रत्यारोपण, उपचार एवं आवश्यक दवाइयों के लिए मंजूर की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार गंभीर एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उन्हें जीवनरक्षक उपचार प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत इस सहायता से मरीज एवं उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह सहायता न केवल मरीज के उपचार का मार्ग प्रशस्त करेगी, बल्कि जरूरत के समय सरकार की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का भी उदाहरण बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here