Home छत्तीसगढ़ फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल...

फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस बरामद, हत्या के प्रयास, मारपीट, नारकोटिक्स एवं आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक अपराध हैं दर्ज

194
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर। फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, नारकोटिक्स एवं आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक अपराध थाने में दर्ज है हैं।

थाना डी.डी. नगर, रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 409/2025 धारा 296, 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में आरोपी गौरव हेपट घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपने ठिकाने लगातार बदल रहा था।

लंबित गंभीर प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल द्वारा फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना प्रभारी डी.डी. नगर को दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम ने आरोपी के संबंध में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा उसके संभावित ठिकानों एवं गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण किया। साथ ही आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जाती रही तथा उसके आने-जाने के स्थानों पर सतत निगरानी रखी गई।

इसी दौरान टीम को आरोपी गौरव हेपट की उपस्थिति संबंधी महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी गौरव हेपट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 नग अवैध पिस्टल एवं 01 नग जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी उक्त हथियार एवं कारतूस के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में आरोपी ने फरारी के दौरान दमन-दीव, बिलासपुर एवं धमतरी में अलग-अलग स्थानों पर रहकर पुलिस से बचने का प्रयास करना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा फरारी के दौरान जिन व्यक्तियों एवं स्थानों पर शरण ली गई, उनके संबंध में विस्तृत पतासाजी कर जानकारी एकत्रित की जा रही है।

पुलिस द्वारा आरोपी गौरव हेपट को थाना डी.डी. नगर के अपराध क्रमांक 409/2025 में गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके कब्जे से बरामद अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस के संबंध में उसके विरुद्ध पृथक से थाना डी.डी.नगर में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 01 नग पिस्टल एवं 01 नग जिंदा कारतूस जब्त करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी गौरव हेपट थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स संबंधी अपराधों सहित अन्य मामलों के एक दर्जन से अधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं।

गिरफ्तार आरोपी गौरव हेपट पिता बलवंत राव हेपट उम्र 29 साल बूढ़ापारा सप्रे गार्डन के सामने थाना कोतवाली रायपुर का स्थाई निवासी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here