Home छत्तीसगढ़ जशपुर के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नवोदय चयन परीक्षा से जोड़ने...

जशपुर के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नवोदय चयन परीक्षा से जोड़ने विशेष पहल, नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त ने जिला प्रशासन से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने का किया अनुरोध, 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 28 नवंबर को आयोजित होगी नवोदय चयन परीक्षा

214
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया है। नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त श्री राजेश लखानी ने कलेक्टर श्री रोहित व्यास को भेजे पत्र में जिले में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय के सफल संचालन में प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग और संरक्षण के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विद्यालय अपने उद्देश्यों की दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से होता है, जो नवोदय विद्यालय समिति की सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया है। पिछले वर्ष इस परीक्षा के लिए देशभर में 25 लाख 99 हजार 277 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस वर्ष समिति का लक्ष्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों, विशेष रूप से बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित है। आयुक्त ने बताया कि चयन परीक्षा के अधिकांश अभ्यर्थी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर पात्र एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी को प्रवेश प्रक्रिया और ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी से अवगत कराने को कहा है।

इसी को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध सभी माध्यमों से JNVST-2027 के ऑनलाइन पंजीकरण, जवाहर नवोदय विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं तथा निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया गया है। साथ ही जिले के जवाहर नवोदय विद्यालयों को भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को पंजीकरण और चयन परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच चयन परीक्षा के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ेगी और अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। कक्षा 6 वीं में JNVST-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in एवं https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति ने जिला प्रशासन से अपील की है कि चयन परीक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर अधिकाधिक विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्यों को भी निर्देशित किया गया है कि वे जिला प्रशासन से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर चयन परीक्षा सहित अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here