जशपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है। पुलिस ने साढ़े पांच क्विंटल गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एक ही दिन में जशपुर पुलिस ने थाना कुनकुरी व थाना बगीचा क्षेत्र में उड़ीसा से तस्करी कर गांजा जा रहे, इनोवा, ब्रेजा आर्टिगा कार को गांजा सहित जब्त किया है ।

थाना कुनकुरी क्षेत्र के मामले में आरोपी चालक, वाहन को छोड़कर, जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गया है, पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
थाना बगीचा क्षेत्र के मामले में पुलिस ने दो कार क्रमशः ब्रेजा कार क्रमांक OD 02 BH 9811 व आर्टिगा कर क्रमांक OD 16 N 9229 को जब्त किया है।
जब्त किए गए कार से बगीचा पुलिस को 240 किलो 810 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला है। ब्रेज़ा कार का चालक गाड़ी को छोड़कर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गया, दूसरे जब्त किए गए अर्टिगा कार से पुलिस ने तस्करों के लिए रेकी कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा है।

पुलिस ने सचिन्द्र राउत उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बरा खाई थाना लेपड़ी पड़ा, जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा एवं मोहम्मद समीर उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मेहताब रोड, थाना पलान साह जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा को गिरफ्तार किया है।

दोनों मामलों में जब्त किए गए कुल 552 किलो 16 ग्राम गांजे की अनुमानित कीमत पुलिस, लगभग 82 लाख 82 हजार 400 रूपए आंक रही है। वहीं जब्त किए तीनों वाहनों क्रमशः इनोवा कार की कीमत लगभग 15 लाख , ब्रेजा कार की कीमत लगभग 10 लाख व अर्टिगा कार की कीमत लगभग 13 लाख रुपए आंक रही है। इस प्रकार पुलिस के द्वारा मामले में गांजे व वाहन सहित कुल 1 करोड़ 20 लाख 82 हजार 400 रुपए की जब्ती की गई है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा के नेतृत्व में संपूर्ण सरगुजा रेंज में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत संभाग के सभी जिलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न थाना एवं चौकियों से प्राप्त सूचनाओं का निरंतर आदान-प्रदान किया जा रहा है। इसी समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप नशे के कारोबार में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना के आधार पर जशपुर जिले में थाना कुनकुरी क्षेत्र में एक इनोवा वाहन से 311किलो 35 ग्राम व थाना बगीचा क्षेत्र से दो कार से 240 किलो 810 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला व दो आरोपी तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।
थाना कुनकुरी क्षेत्र के मामले मे 14-07-26 को पुलिस को मुखबीर से पुख्ता सूचना मिली थी कि एक इनोवा वाहन क्रमांक ओ.डी. 17 जे. 0205 से कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध मादक प्रदार्थ गांजा का परिवहन करते हुए उड़ीसा की ओर से तपकरा कुनकुरी मार्ग से होते हुए अंबिकापुर की ओर जाने वाले है, जिस पर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तस्करों की धर पकड़ हेतु पुलिस के द्वारा रास्ते में नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान शाम लगभग 06.35 बजे के लगभग थाना के सामने जय स्तंभ चौक के पास तपकरा रोड की ओर से उक्त संदिग्ध इनोवा कार आता दिखाई देने पर पुलिस की टीम के द्वारा घेराबंदी कर, उक्त संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदिग्ध कार के चालक के द्वारा वाहन को न रोककर तेजी से भगाया जाने लगा, पुलिस की टीम के द्वारा उक्त संदिग्ध वाहन का लगातार पीछा किया जा रहा था, पुलिस को पीछा करते देख संदिग्ध इनोवा वाहन का चालक, थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम बोड़ो छापर, पुट पुटी की पास वाहन को छोड़कर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गया, पीछा कर रही पुलिस की टीम के द्वारा जब उक्त संदिग्ध वाहन के पास पहुंच कर, इनोवा कार की तलाशी ली गई तो, उसमे डिक्की में 295 पैकेट में, भूरे रंग की प्लास्टिक की टेप से लिपटकर बांधा गया अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, उक्त अवैध मादक प्रदार्थ गांजा का कुल वजन 311 किलो 35 ग्राम था जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 46 लाख 70 हजार 250 रुपए है, जिसे कि पुलिस के द्वारा गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया गया , पुलिस के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार क्रमांक ओ.डी. 17 जे. 0205 को भी जब्त कर लिया गया है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रु है।
इसी तरह पुलिस की टीम के द्वारा थाना बगीचा क्षेत्र में एक ब्रेजा कार क्रमांक ओ.डी. 02 बीएच 9811 व अर्टिगा वाहन क्रमांक ओ.डी. 16 एन. 9229 से 240 किलो 810 ग्राम गांजा तथा रेकी कर रहे दो तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।
दूसरे मामले मे 14.07.26 की शाम लगभग 7.00 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध अर्टिगा कार क्रमांक ओ.डी. 16 एन. 9229 व ब्रेजा कार क्रमांक ओ.डी. 02 बीएच 9811 कुछ संदिग्ध व्यक्ति उड़ीसा की ओर से अंबिकापुर की ओर जा रहे हैं, जो कि गांजा तस्कर हो सकते हैं, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा थाना उक्त संदिग्ध वाहनों की धर पकड़ हेतु रास्ते में नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान थाना नारायणपुर क्षेत्र में उक्त संदिग्ध वाहन आता दिखाई देने पर थाना नारायणपुर पुलिस के द्वारा संदिग्ध वाहन का पीछा किया जा रहा था तथा थाना बगीचा पुलिस के द्वारा भी आगे नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान ग्राम मझगांव के पास डोडकी नदी के साथ संदिग्ध ब्रेजा कार का चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया परंतु पुलिस को दूसरे संदिग्ध अर्टिगा कार को पकड़ने में सफलता मिल गई, पुलिस के द्वारा जब दोनों कार की तलाशी ली गई तो उसमें कुल 240 पैकेट में प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ कुल 240.810 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला। पुलिस ने जब पकड़े गए संदिग्ध अर्टिगा कार में बैठे संदिग्धों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सचिन्द्र राउत उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बरा खाई थाना लेपड़ी पड़ा, जिला सुंदरगढ़ उड़ीसाञ एवं मोहम्मद समीर उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मेहताब रोड, थाना पलान साह जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा का रहने वाला बताया और गांजा तस्करों के लिए रेकी करना स्वीकार किया, पुलिस के द्वारा दोनों वाहनों सहित 240 किलो 810 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी तस्करों को हिरासत में ले लिया।
इस प्रकार पुलिस के द्वारा दोनों प्रकरणों में कुल 552 किलो 16 ग्राम गांजे व तीन वाहनों की जब्ती की गई है, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 82 लाख 82 हजार 400 रु तथा जब्त किए तीनों वाहनों क्रमशः इनोवा कार की कीमत लगभग 15 लाख , ब्रेजा कार की कीमत लगभग 10 लाख व आर्टिगा कर की कीमत लगभग 13 लाख रु है, इस प्रकार पुलिस के द्वारा मामले में गांजे व वाहन सहित कुल 1 करोड़ 20 लाख 82 हजार 400 रुपए की जब्ती की गई है।



